{"_id":"61a224c1e9592d1cda5574a6","slug":"bjp-kisan-morcha-tractor-rally-will-come-out-in-gorakhpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: गोरखपुर में आज निकलेगी भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली, सत्ता के समर्थन का देना है संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: गोरखपुर में आज निकलेगी भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली, सत्ता के समर्थन का देना है संदेश
Sun, 28 Nov 2021 12:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:29 AM IST
सार
रैली के प्रभारी विकास ने बताया कि रविवार को शहर में टीईटी के पेपर होंगे। लिहाजा, ट्रैक्टर रैली के साथ शहर की तरफ नहीं जाना है। इससे जाम की समस्या गहराएगी।
विज्ञापन
भाजपा की ट्रैक्टर रैली। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली रविवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से निकलेगी। इसमें 300 से ज्यादा किसान ट्रैक्टर के साथ हिस्सा लेंगे। रैली के प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि किसान भाजपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ही समर्थन देंगे। इसका संदेश ट्रैक्टर रैली के जरिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई की तरफ से किसान ट्रैक्टर निकाली जा रही है। रैली के प्रभारी विकास ने बताया कि रविवार को शहर में टीईटी के पेपर होंगे। लिहाजा, ट्रैक्टर रैली के साथ शहर की तरफ नहीं जाना है। इससे जाम की समस्या गहराएगी। शहरवासियों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली सुबह 11 बजे चंपा देवी पार्क से निकलकर पैडलेगंज आएगी, फिर पैडलेगंज से अमर उजाला तिराहा देवरिया बाईपास होकर भगत चौराहा से आगे सर्किट हाउस रोड तक जाएगी। सर्किट हाउस रोड से ट्रैक्टर फिर चंपा देवी पार्क आएंगे।
विज्ञापन