फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP councilor opened fire in Ramgarhtal area of Gorakhpur - case registered

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में भाजपा पार्षद के बेटे ने की थी फायरिंग, पुलिस ने इस जगह से पिस्टर भी कर ली बरामद

Sat, 09 Mar 2024 12:15 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 12:15 PM IST
सार

गोरखपुर के भाजपा पार्षद के बेटे को पुलिस ने मैरेज हाउस के बाहर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नवंबर-2023 में मैरिज हॉल के बाहर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपी दबोचे गए थे। इनसे पूछताछ में ही पार्षद बेटे का नाम भी सामने आया।

विज्ञापन
BJP councilor opened fire in Ramgarhtal area of Gorakhpur - case registered
मैरिज हाउस के बाहर फायरिंग करने में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ताल इलाके में मैरिज हाउस के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने भाजपा पार्षद के बेटे समेच पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद पार्षद के बेटे को मय पिस्टल के उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


इस मामले में पहले से दर्ज फायरिंग के केस में तीन आरोपियों को जेल भिजवाया गया है, जबकि पार्षद के नाबालिग बेटे को किशोर न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे दो दिन बाद काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। उसके साथी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजाद चौक जयपुरिया स्कूल के पास रहने वाले प्रिंस सिंह उर्फ सौरभ, उसके भाई सौरभ उर्फ गौरव चन्द और आदित्य ओझा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी अभिनव सिंह ने नवंबर 2023 में फायरिंग कर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 नवंबर 2023 को वह अपने साथी अभिजित सिंह, अतुल शाही, शाहिल सिंह, आयुष नायक के साथ मित्र शशांक की बहन की शादी में मधुर शहनाई मैरिज हाॅल में गए थे। रात में करीब 11 बजे लॉन से निकलकर बाहर रोड पर गाड़ी में बैठने जा रहे थे कि उसी दौरान बंधे की और से दो बाइक पर सवार होकर चार लोग आए।

आरोप है कि प्रिंस सिंह, सम्राट सिंह, आदित्य ओझा सहित चार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर हमला बोल दिया। असलहा से गोली चलाने लगे। शोर मचाने पर सभी भाग गए। पुलिस ने इस मामले में हत्या के कोशिश की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


एसओ रामगढ़ताल इत्यानंद पांडेय की अगुवाई में आजाद नगर चौकी प्रभारी प्रदीप पांडेय की टीम ने प्रिंस सिंह, उसके भाई और साथी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान प्रिंस सिंह उर्फ सौरभ के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अलग से केस दर्ज किया है। वहीं आदित्य ओझा के कब्जे से दो कारतूस बरामद हुए। इन सभी से पूछताछ के बाद ही पुलिस ने पार्षद के बेटे और उसके दोस्त पर भी कार्रवाई की है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed