फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP announces all 20 block chief candidates of Gorakhpur for block chief election

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, आधी आबादी को दी 50 फीसदी हिस्सेदारी

Wed, 07 Jul 2021 09:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 09:19 PM IST
सार

20 विकास खंडों के लिए घोषित प्रत्याशियों में 10 महिलाएं, विधायक की पत्नी, बहू व जिलाध्यक्ष के बेटे को भी टिकट दिया, संगठन के साथ ही जातीय व सामाजिक समीकरण भी साधा।

विज्ञापन
BJP announces all 20 block chief candidates of Gorakhpur for block chief election
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नाम का एलान बुधवार को कर दिया। 20 विकास खंडों के लिए घोषित प्रत्याशियों में 10 महिलाएं हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बहाने भाजपा ने जातीय व सामाजिक समीकरण भी साधा है।

विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी कराई जाएगी।

पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। गोरखपुर के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार ने बताया कि भाजपा ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर प्रत्याशिता तय की है। 50 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है। पार्टी प्रत्याशी बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


विधायक विपिन सिंह की पत्नी नीता, संत प्रसाद की बहू शांति को भी टिकट
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विधायकों व उनके परिजनों का ख्याल भी रखा गया है। गोरखपुर ग्रामीण से विधायक विपिन सिंह की पत्नी नीता सिंह को कौड़ीराम से ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया है। नीता सिंह पहले भी कौड़ीराम की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। उनका कार्यकाल 2005 से 2010 तक रहा। नीता को राजनीति विरासत में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर अंबिका सिंह कौड़ीराम विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। यह सीट बदलकर गोरखपुर ग्रामीण में तब्दील हो गई है। अब पति विपिन सिंह भाजपा विधायक हैं। इसी तरह खजनी से विधायक संत प्रसाद की बहू शांति बेलदार को उरुवा से प्रत्याशी बनाया गया है। उरुवा खजनी विधानसभा क्षेत्र का ही हिस्सा है। सुरक्षित सीट होने की वजह से विधायक संत प्रसाद की अच्छी पकड़ है।

 

दर्जा प्राप्त मंत्री की बहू, जिलाध्यक्ष के बेटे भी प्रत्याशी

योगी सरकार में बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री राधेश्याम सिंह की बहू रेखा सिंह को भटहट से प्रत्याशी बनाया गया है। यह सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। सैंथवार समाज के लोग ज्यादा रहते हैं। लिहाजा, रेखा की दावेदारी को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार के बेटे शशि प्रताप सिंह पाली विकास खंड से टिकट पाने में कामयाब हुए हैं। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव पहली बार निर्विरोध जीते हैं। शशि की मां ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है।

पूर्व मुख्यमंत्री के भाई की बहू खजनी से भाजपा प्रत्याशी
पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के भाई गुलाब सिंह की बहू अंशु सिंह को खजनी से भाजपा का ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया है। अंशु सिंह ने वार्ड संख्या 71 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध जीता है। अंशु के पति सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन हो चुका है। अंशु को भी राजनीति विरासत में मिली है। ससुर गुलाब सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। पीसीएफ के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

संगठन को भी तवज्जो
टिकट बंटवारे में संगठन को भी तवज्जो दी गई है। पार्टी की महानगर इकाई में पदाधिकारी रणविजय सिंह मुन्ना की पत्नी वंदना सिंह को चरगांवा विकास खंड से प्रत्याशी बनाया गया है। रणविजय वनटांगिया गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। भाजपा के मंडल स्तरीय पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव को पिपरौली से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजीव पांडेय को बड़हलगंज से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

कैंपियरगंज से भाजपा कार्यकर्ता अश्विनी जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। अश्विनी के पिता ओम प्रकाश जायसवाल आरएसएस से जुड़े रहे हैं। पुराने भाजपाई व मानीराम से चुनाव लड़ चुके संजय सिंह की पत्नी सुनीता सिंह को भर्रोहिया से चुनाव मैदान में उतारा गया है। जंगल कौड़िया से ब्रजेश यादव प्रत्याशी बने हैं। वह 2012 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य भी रहे हैं।  

 

छात्रनेता की पत्नी को टिकट

छात्र नेता सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक की पत्नी पूजा सिंह को बेलघाट से टिकट मिला है। सूर्य प्रकाश के पिता आरएसएस से जुड़े रहे हैं। उनकी भाजपा में अच्छी पैठ है।

इन्हें मिला टिकट

ब्लॉक प्रमुख              आरक्षण                  प्रत्याशी
उरुवा                     एससी                   शांति बेलदार
कैंपियरगंज               अनारक्षित               अश्विनी जायसवाल
कौड़ीराम                  महिला                   नीता सिंह
खजनी                    महिला                   अंशु सिंह
खोराबार                  ओबीसी                  शिव प्रसाद जायसवाल
गगहा                     अनारक्षित                शिवाजी चन्द
गोला                      एससी                   कुशमावती देवी
चरगांवा                   अनारक्षित               वंदना सिंह
जंगलकौड़िया             ओबीसी                 ब्रजेश यादव
पाली                      अनारक्षित                शशि प्रताप सिंह
पिपराइच                  ओबीसी                 जनार्दन जायसवाल
पिपरौली                   अनारक्षित               दिलीप कुमार यादव
बड़हलगंज               अनारक्षित                राजीव पांडेय
ब्रह्मपुर                   ओबीसी                  सुमन
बेलघाट                   महिला                   पूजा सिंह
बांसगांव                   एससी                   लालमति देवी
भटहट                     ओबीसी                 रेखा सिंह
भरोहिया                    ओबीसी                 सुनीता सिंह
सरदारनगर                 अनारक्षित               शशिकला यादव
सहजनवां                  एससी                  कंवलदीप चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed