फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Birthday Celebration of Buddhist Guru Dalai Lama

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का मनाया गया 86वां जन्मदिन, लोगों ने कहा- मिलना चाहिए भारत रत्न

Tue, 07 Jul 2020 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Birthday Celebration of Buddhist Guru Dalai Lama
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का 86वां जन्मदिन मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का 86वां जन्मदिन कुशीनगर स्थित तिब्बती बौद्ध मंदिर में मनाया गया। आयोजन भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से किया गया। बौद्ध अनुयायियों के साथ स्थानीय लोगों ने उनके स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना की। वहीं धर्म गुरु दलाईलामा को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूजनीय धर्मगुरु दलाई लामा का सपना तिब्बत स्वतंत्रता का पूरा हो सकता है। देश में नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है, इसलिए मुमकिन है। अध्यक्षता डॉ. सीएस सिंह ने किया।
विज्ञापन


भारत तिब्बत सहयोग मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. शुभलाल ने कहा कि कूटनीतिक राजनीति से चीन पर विजय प्राप्त करने के लिए धर्म गुरु दलाईलामा को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए। कार्यक्रम को सुरेश प्रसाद गुप्त व ओमप्रकाश सिंह ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया। संचालन जनार्दन ने किया। अंत में तिब्बत मंदिर के प्रभारी ताशी ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, विनोदकांत मिश्र, चंद्रिका शर्मा, डॉ.वीना कुमारी, डॉ.अंबरीष कुमार विश्वकर्मा, डॉ.सीमा गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed