गोरखपुर महोत्सव में शामिल हुआ बर्ड वॉच, पक्षियों से कर सकेंगे जान-पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर महोत्सव में पहली बार बर्ड वॉच कार्यक्रम भी जोड़ा गया है। 12 और 13 जनवरी को होने वाले महोत्सव के अंतिम दिन रामगढ़ झील और प्राणी उद्यान के वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग होगी। साथ ही इनकी लाइव फोटो प्रदर्शनी भी लगेगी।
कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर लगभग चार घंटे तक चलेगा। इस बार महोत्सव में इस कार्यक्रम के आयोजन की मंशा है कि शहर में चिड़ियाघर परिसर के अंदर रामगढ़ताल वेटलैंड हो गया है। ऐसे में शहरासियों को इसमें रहने वाले पक्षियों से जान पहचान कराई जा सके।
महोत्सव के अंतिम दिन 13 जनवरी को वन विभाग, प्राणी उद्यान और वन्य जीव व पर्यावरण क्षेत्र में काफी सक्रिया संस्था हेरिटेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रभारी डीएफओ एसएन मौर्य ने बताया कि वेटलैंड में बर्ड वॉच के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि आसपास रहने वाले पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को दिखाया जा सके। इससे लोग इन्हें आसानी से पहचान सकेंगे। इसी के माध्यम से इन पक्षियों की प्रजातियां और उनकी संख्या की निगरानी भी की जा सकेगी।
बर्ड फ्लू फैल रहा, अगर बढ़ा तो रद्द हो सकता
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जरूर भाग लें। इससे उन्हें अपने शहर व आसपास के क्षेत्र में घूमने वाले पक्षियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। लोग चाहेंगे तो उनकी फोटो खींचकर अपने पास धरोहर के तौर पर भी रख सकते हैं।
प्रभारी डीएफओ ने कहा कि हालांकि तीन चार राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले बढ़े हैं। ऐसे में इनकी संख्या बढ़ती है तो इस कार्यक्रम को स्थगित कर आगे कभी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पक्षियों में किसी प्रकार की बीमारी सुनते ही तत्काल उसके नमूनों को अनुसंधान के लिए भेजा जाएगा। वन विभाग अपनी तरफ से तैयारी पूरी करके चल रहा है।