फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike worth three lakh was bought as a hobby, became robbers to pay installment in gorakhpur

सीएमओ का पूर्व ड्राइवर बना लुटेरा: शौक में खरीदी थी तीन लाख की बाइक, किस्त भरने को बन गए लुटेरे

Sat, 21 Jan 2023 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Jan 2023 10:05 AM IST
सार

गोरखपुर में दो युवकों ने शौक में तीन लाख की बाइक खरीदी, इसके बाद किस्त भरने के लिए लुटेरे बन गए। पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। उनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। एक आरोपी सीएमओ का ड्राइवर रह चुका है।

विज्ञापन
Bike worth three lakh was bought as a hobby, became robbers to pay installment in gorakhpur
गोरखपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में तीन लाख की फर्राटेदार बाइक से मोबाइल फोन लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए तीन मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी पीयूष सीएमओ का चालक रह चुका है। उसने बताया कि महंगे बाइक के शौक में किस्त पर बाइक खरीदी थी। किस्त भरने के साथी दोस्त संग लूट करने लगा था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिलुआताल के मानीराम सिक्टौर बाजार निवासी पीयूष पांडेय और राजवीर उर्फ छोटू के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पीयूष सीएमओ के यहां पर चालक था, वहां से निकाले जाने के बाद से वह किस्त पर बाइक खरीदा था। 
विज्ञापन


पीयूष पांडेय ने अपने साथी राजवीर के साथ मिलकर 13 जनवरी को छात्रसंघ पर पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन लूटा था। फिर 17 जनवरी को राजेंद्र नगर में इन लोगों ने मोबाइल फोन लूटा था। बाइक पर बदमाशों ने कोई नंबर भी नहीं लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की जानकारी मिलने के बाद केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने बाइक सवारों की पहचान कर ली और फिर दोनों को विश्वविद्यालय चौक के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
Trending Videos

एक सीट की बाइक पर छिपकर बैठते थे, नजर आते थे एक

एक सीट वाली बाइक पर दोनों युवक इस कदर छिपकर बैठते थे कि सामने से एक ही नजर आता था। पहले पुलिस को लगा कि एक ही बदमाश है,लेकिन जब पुलिस ने सीसी टीवी को देखा और दोनों बाइक से साथ उतरते नजर आए, तब पुलिस दोनों की तलाश में लगी थी। दोनों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed