{"_id":"5e6cce738ebc3ea7c42d8023","slug":"bike-stolen-shortly-after-test-drive-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: टेस्ट ड्राइव के कुछ ही देर बाद चोरी हो गई बाइक, युवक की एक गलती पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: टेस्ट ड्राइव के कुछ ही देर बाद चोरी हो गई बाइक, युवक की एक गलती पड़ी भारी
Sat, 14 Mar 2020 06:01 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
एक साइट पर बाइक बेचने की सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक खरीदने की बात कहकर आए चार युवकों ने टेस्ट ड्राइव किया। बाइक लाकर वापस किया और थोड़ी देर बाद चोरी हो गई। निर्भया बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है।
विज्ञापन
बांस देवरिया मोहल्ले के रहने वाले अरुण गोंड ने तीन मार्च को कुशीनगर जिले के नंबर की एक बाइक खरीदी। अपने नाम से इसे अभी ट्रांसफर भी नहीं कराया। अरुण ने बताया कि इस गाड़ी को बेचने के लिए एक साइट पर सूचना डाल दी। नौ मार्च की दोपहर दो बाइक से चार युवक आए। उस दौरान वे राघवनगर में एक अस्पताल में थे।
विज्ञापन
युवकों ने गाड़ी के बारे में पूछताछ कर टेस्ट ड्राइव के लिए युवकों ने मांगा। टेस्ट ड्राइव के बाद गाड़ी बाद में खरीदने की बात कहकर चले गए। वह भी अस्पताल में चले गए। दो बजे निकला तो बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला कि चोर बाइक को लेकर निर्भया बूथ की तरफ भागे हैं। सदर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।