{"_id":"61a213d645b0fe712443d3f3","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-school-bus-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक जख्मी
Sat, 27 Nov 2021 04:47 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Nov 2021 04:47 PM IST
सार
पथरा थानाध्यक्ष अजीत मौर्य ने बताया कि बाइक और बस को थाने पर ले आया गया है। कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना क्षेत्र के झहरांव गांव के पास शनिवार सुबह स्कूली बस और बाइक में आमने- सामने टक्कर हो गई। हादसे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।जबकि एक जख्मी हो गया। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
क्षेत्र के झहरांव गांव निवासी इस्माइल (28) पुत्र शमशुल हक व वबैसी (25) अपने बाइक अपने से गांव से बांसी जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही जिया हाईस्कूल कुसहटा की स्कूली बस से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक का आधा हिस्सा बस के अंदर घुस गया। जिससे इस्माइल पुत्र शमशुल हक गंभीर रूप से घायल हो गया। वबैसी निवासी जममदाशाही थाना रुधौली जनपद बस्ती चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन अपने निजी साधन से इलाज के लिए लेकर बस्ती रवाना हो गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ जाते समय रास्ते में बाइक चालक इस्माइल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बस और बाइक को एक-दूसरे से अलग कर अपने कब्जे लेकर थाने आई है। इस संबंध में पथरा थानाध्यक्ष अजीत मौर्य ने बताया कि बाइक और बस को थाने पर ले आया गया है। कहा कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।