फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bihar Sampark Kranti will go to Darbhanga via Varanasi by 11 January

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 11 जनवरी तक वाराणसी के रास्ते दरभंगा जाएगी बिहार संपर्क क्रांति,जानिए क्यों बदला रूट

Mon, 08 Jan 2024 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 03:27 PM IST
सार

 08 से 11 जनवरी तक होने वाले इस परिवर्तन के चलते दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति गोरखपुर के बजाय वाराणसी से जाएगी। वहीं कई अन्य ट्रेनों का भी मार्ग और स्टापेज बदलेगा।

विज्ञापन
Bihar Sampark Kranti will go to Darbhanga via Varanasi by 11 January
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बाराबंकी जंक्शन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। 08 से 11 जनवरी तक होने वाले इस परिवर्तन के चलते दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति गोरखपुर के बजाय वाराणसी से जाएगी। वहीं कई अन्य ट्रेनों का भी मार्ग और स्टापेज बदलेगा। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन का रूट जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तन...
  • दरभंगा से 08 से 11 जनवरी, 2024 तक चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी सिटी-वाराणसी-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बादशाहनगर, ऐशबाग स्टेशनों पर नही रूकेगी तथा इस गाड़ी का वाराणसी एवं लखनऊ स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
  • विज्ञापन
  • नई दिल्ली से 08 से 11 जनवरी तक चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-मानकनगर-लखनऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ-वाराणसी-वाराणसी सिटी़-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी ऐशबाग, बादशाहनगर, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रुकेगी तथा इस गाड़ी का लखनऊ एवं वाराणसी स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बरौनी से 08 से 11 जनवरी तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-गोण्डा-बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर-कानपुर सेन्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-शाहगंज-जौनपुर-जौनपुर सिटी-सुलतानपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी सहजनवा, मगहर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, स्वामी नारायण छपियां, मसकनवा, मनकापुर, गोण्डा, करनैलगंज, जरवल रोड, बुढ़वल, बाराबंकी, गोमतीनगर, बादशाहनगर, लखनऊ सिटी एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इस गाड़ी का शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
  • बांद्रा से 08 से 10 जनवरी तक चलने वाली 19037 बांद्रा-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-मानकनगर-लखनऊ-सुलतानपुर-जौनपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी ऐशबाग, लखनऊ सिटी, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, बुढ़वल, जरवल रोड, करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, मसकनवा, स्वामी नारायण छपियां, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, मगहर, सहजनवा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इस गाड़ी काे लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर एवं शाहगंज स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed