फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Big fluctuations in weather..be alert otherwise you will fall ill

Gorakhpur News: मौसम में बड़ा उतार चढ़ाव..सतर्क रहें वरना होंगे बीमार

Mon, 25 Dec 2023 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Big fluctuations in weather..be alert otherwise you will fall ill

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कुछ दिन ठंड के बाद रविवार को फिर से मौसम शुष्क होने लगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप गर्मी का अहसास कराती रही। हालांकि, शाम को सूरज की किरणों के कमजोर पड़ते ही सिहरन महसूस होने लगी। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले लोग बीमार पड़ रहे हैं।



मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं रात का तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। पिछले करीब दो सप्ताह बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। कुछ दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 के आसपास तक था। कभी ठंड तो कभी मौसम शुष्क होने के कारण लोग सर्दी, खांसी जुकाम व बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दकी ने बताया कि अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन




-----



बच्चे और बुजुर्गों का रखे ख्याल



फिजिशियन डॉ. राजीव जायसवाल ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ हवा में हल्की-हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। लगातार मौसम में बदलाव को शरीर एडजेस्ट नहीं कर पा रहा। इसके चलते सर्दी, खांसी या बुखार की संभावना बढ़ जाती है। इस समय घर के बच्चे व बड़े-बुजुर्गों की सेहत का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। बुजुर्गों की उम्र ज्यादा हो जाने के कारण बीमारी से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द जैसी परेशानियों के साथ उनमें सांस की परेशानी या अस्थमा का अटैक सामान्य समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed