फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Big crocodile seen in Ramgarh Tal Gorakhpur

सावधान: रामगढ़ताल में दिखा बड़ा घड़ियाल, पर्यटकों को किया गया सर्तक

Tue, 31 Aug 2021 08:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 08:02 AM IST
सार

इस समय राप्ती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इस वजह से शहर के बड़े नालों का जो पानी राप्ती नदी में जाता है वह रिवर्स होकर नाले में आ रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गोड़धोइया नाले से घड़ियाल रामगढ़ताल में आ गया होगा।

विज्ञापन
Big crocodile seen in Ramgarh Tal Gorakhpur
रामगढ़ ताल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के सबसे बड़े पर्यटन स्थल रामगढ़ताल में काफी बड़ा घड़ियाल देखा गया है। ऐसे में पर्यटकों के लिए ताल के पानी के करीब जाना खतरनाक हो सकता है। वहीं, पैडल बोटिंग और स्पीड बोटिंग भी खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस समय राप्ती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इस वजह से शहर के बड़े नालों का जो पानी राप्ती नदी में जाता है वह रिवर्स होकर नाले में आ रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गोड़धोइया नाले से घड़ियाल रामगढ़ताल में आ गया होगा। सोमवार सुबह जल निगम के एक अधिकारी ने ताल में घडियाल को देखा तो वीडियो बना ली। वीडियो में घड़ियाल काफी बड़े आकार का दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


जल निगम के अधिकारी का कहना है कि जिला प्रशासन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को चाहिए कि जब तक घड़ियाल को न पकड़ लिया जाए तब तक रामगढ़ताल में बोटिंग पर रोक लगा दें। वन विभाग को भी इसे जल्द से जल्द पकड़ने की व्यवस्था करनी चाहिए। चिड़ियाघर पास में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घड़ियाल को पकड़कर चिड़ियाघर में रखा जा सकता है। घड़ियाल का जो वीडियो बना है, उसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। वीडियो में घड़ियाल ताल में घूमता हुआ दिख रहा है। बोल्डर पिचिंग से ताल की पहचान की जा रही है।  

रामगढ़ताल में पैडल बोट का उठाया जा रहा लुत्फ

रामगढ़ताल में इस समय लोग पैडल बोटिंग का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे में ताल में घड़ियाल का आ जाना खतरनाक हो सकता है। ताल में बोटिंग के समय नाव की ऊंचाई जलस्तर से करीब एक फीट पर होती है। ऐसे में घड़ियाल आसानी से आक्रमण करके नुकसान पहुंचा सकता है। मोटर बोटिंग के समय भी घड़ियाल आक्रमण कर सकता है।

जलकुंभी निकालना और मछली मारना भी खतरनाक
इस समय रामगढ़ताल से जलकुंभी निकाली जा रही है। मशीन के अलावा मजदूर हाथ से भी जलकुंभी निकाल रहे हैं। घड़ियाल इन लोगों पर भी आक्रमण कर सकता है। वहीं, ताल में मछली मारने के लिए भी कई लोग पानी में उतरते हैं। ऐसे लोगों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। घड़ियाल कभी भी किसी पर भी हमला कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed