फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bhojpuri singer's indecent remark on Chief Minister Yog

यूपी चुनाव : मुख्यमंत्री पर भोजपुरी गायक की अभद्र टिप्पणी, सीएम के सूचना सलाहकार और भाजपा प्रत्याशी पर भी छींटाकशी

Mon, 07 Mar 2022 10:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 10:15 AM IST
सार

सीएम को लेकर ट्विटर पर शिकायत आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच। उधर, सीएम के सूचना सलाहकार और सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक पार्टी के नेता पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Bhojpuri singer's indecent remark on Chief Minister Yog
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भोजपुरी गायक टुनटुन यादव ने अपने गाने से अभद्र टिप्पणी की है। गाना और एलबम का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर हुई शिकायत का संज्ञान लेते हुए गोरखपुर पुलिस की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को ट्विटर पर वरुण पाठक ने गाने के बोल पोस्ट करते हुए आपत्ति जताई है। लिखा कि टुनटुन यादव नामक व्यक्ति अपने गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कह रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद रतन शाह ने डीजीपी व गोरखपुर पुलिस को ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपमानित करने के उद्देश्य से इस गीत को गाया गया है। एक पीठ के महंत व सीएम के लिए ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है। बताया जा रहा है कि भोजपुरी गायक गोरखपुर जिले ही रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के मीडिया सलाहकार पर अभद्र टिप्पणी, आरोपित पर केस 

सीएम के सूचना सलाहकार और सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक पार्टी के नेता पर केस दर्ज किया है। आरोपित की ओर से की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई।

कोतवाली क्षेत्र के जेल चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बारे में जानकारी मिली। वीडियो में एक पार्टी के नेता जय प्रकाश यादव, भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार व सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी के प्रति अभद्र टिप्पणी कर करते दिखे। पुलिस ने आरोपित जय प्रकाश यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विधानसभा चुनाव का मतदान होने के बाद विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी बढ़ रही है। नेताओं के समर्थक, सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे हैं। मतगणना के बाद मारपीट की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस चौकन्नी हो गई है। पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी है। मतगणना का दिन नजदीक है। मतदान के समय बूथ पर और प्रचार के दौरान हुई छोटी-बड़ी बहस के साथ ही गांवों और शहर में तल्खी देखने को मिल रही है।

स्थानीय खुफिया विभाग ने पुलिस के अफसरों को सचेत किया है कि हर गांवों पर नजर रखी जाए, ताकि मतगणना के बाद मारपीट की घटनाओं को रोका जा सके। सोशल मीडिया पर इन दिनों लोग अपनी-अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। इस कारण आपसी विवाद हो सकता है। इसके लिए पुलिस का सोशल मीडिया सेल सक्रिय हो गया है। पुलिस को आशंका है कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच रार बढ़ सकती है।

ऐसे में समय रहते इस तरह के लोगों पर कार्रवाई कर दी जाए। दूसरी ओर गांव के चौक-चौराहों पर बहस के दौरान मारपीट की घटनाएं हो सकती हैं, क्योंकि लोग अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जीत-हार का दवा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मतगणना के बाद खुन्नस निकाल सकते हैं। इसके लिए एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गांवों पर नजर रखी जाए। अगर किसी जगह से छोटी सूचना भी आए तो पुलिस गंभीरता से लेकर कार्रवाई करे। गांवों के चौकीदारों और बीट पुलिस अधिकारी शरारती तत्वों पर नजर रखे, ताकि घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।   

पुलिस सक्रिय है। सोशल मीडिया सेल विशेष नजर रखे है। अगर कोई गलत पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस के बीट अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र की सूचनाएं प्रतिदिन जुटाएं। 
- राजेश कुमार, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed