फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bhim Army workers sent to jail due to made indecent remarks

गोरखपुर: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने की थी अभद्र टिप्पणी, जेल भेजे गए

Tue, 10 Aug 2021 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Aug 2021 11:11 AM IST
सार

वीडियो वायरल होने के बाद जांच में पता चला हैा कि दोनों आरोपियों का सपा से कोई संबंध नहीं है, बल्कि दोनों भीम आर्मी से हैं।

विज्ञापन
Bhim Army workers sent to jail due to made indecent remarks
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जेल भेजे गए दोनों युवक का संबंध भीम आर्मी से हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जांच में यह तथ्य सामने आया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला के छोटू उर्फ समीर कुमार और श्रवण कुमार को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने वीडियो की मदद जांच की तो पता चला है कि कार्यकर्ता भीम आर्मी से जुड़े हैं। उनका सपा से कोई लेना नहीं है। इससे पहले एसएसपी की ओर से बताया गया था कि सपा की साइकिल रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने वीडियो वायरल किया गया था। हालांकि जांच के बाद सच्चाई कुछ और निकली है।
विज्ञापन


दरअसल, गोला में सेक्रेटरी अनीश की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने आए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ आए कुछ युवाओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। सपा के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों का सपा से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed