फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bharatiya Janata Yuva Morcha starts campaign to follow citizenship amendment law

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा ने गोरखपुर में चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 02 Jan 2020 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Yuva Morcha starts campaign to follow citizenship amendment law
भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा ने बृहस्पतिवार को भी जागरूकता अभियान चलाया। दीनदयाल नगर मंडल के पुर्दिलपुर वार्ड में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कानून की जानकारी दी। प्रदेश मंत्री ने कहा कि इस कानून के जरिए महात्मा गांधी के सपने को साकार किया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी जानी चाहिए। इस कानून के जरिए नागरिकता दी जाएगी। किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई की तरफ से भी बृहस्पतिवार को शेखपुर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े घर-घर जाकर मुस्लिम परिवार से मिले और कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस मामले को बेवजह से तूल दिया जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष का दावा है कि सच्चाई जानने के बाद मुस्लिम परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया। उर्वरक नगर वार्ड में पूर्व पार्षद मनोज सिंह के आवास पर भी संवाद हुआ।
विज्ञापन


भाजपा नेता वीरेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने कानून को लेकर भ्रम फैलाया है। विकासनगर में मंडल महामंत्री अजय ओझा के आवास पर कानून को लेकर चर्चा की गई। पार्षद प्रमिला ओझा, सुनील चौधरी ने कहा कि कानून की जानकारी रखने वालों ने इसे शांति से स्वीकार कर लिया है। मोहरीपुर सेक्टर के डीएन पब्लिक स्कूल और रामजानकीनगर झरना के झरना टोला में भी संवाद रखा गया। जागरूकता अभियान में डॉ. विवेकानंद सिंह, अवधेश अग्रहरी, हिमांशु श्रीवास्तव, रूपेश गुप्ता, अमित नारायण, विजय यादव, आकाश वर्मा, सुमित निगम, सौरभ दुबे, शिवेंद्र सिंह, आशा सिंह, अरविंद मौर्या, डीएन यादव, सुरेश तिवारी, उमेश चंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed