फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Betrayed in love kidnapped the girl and sexual harassment her friend

इश्क में धोखा: रात दो बजे प्रेमिका को फोन करके बुलाया, युवती को अगवा कर दोस्त के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 16 May 2023 04:42 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 May 2023 04:42 AM IST
सार

पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्रेमी सागर और उसके दोस्त आशीष चौहान के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज किया है। कथित प्रेमी सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Betrayed in love kidnapped the girl and sexual harassment her friend
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के चिलुआताल में प्रेम करने की ऐसी सजा प्रेमी देगा इसकी तो उसने कल्पना भी नहीं की थी। यही वजह है कि जब रात के दो बजे प्रेमी ने फोन करके बुलाया तो वह घर से बाहर आ गई। प्रेमी दोस्त के साथ पूरी हैवानियत से उस पर टूट पड़ा। उसके मुंह में कपड़ा भरकर और मारपीट कर गांव के पोखरे के पास ले गया। वहां पर दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रेमिका बेहोश हो गई तो दोनों भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्रेमी सागर और उसके दोस्त आशीष चौहान के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज किया है। कथित प्रेमी सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 21 साल की युवती का पास के गांव के सागर नाम के युवक से जान पहचान थी। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। रविवार की रात दो बजे सागर अपने दोस्त आशीष के साथ युवती के घर के बाहर पहुंच गया। सागर ने युवती को फोन किया। घर में कोई और न जान जाए, इस वजह से युवती बाहर आ गई। युवती के बाहर आते ही सागर बातचीत करने लगा और आशीष ने पीछे से उसका मुंह दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने शोर मचाने की कोशिश की तो सागर ने उसे थप्पड़ से मारा। इसके बाद दोनों युवती को जबरन गांव के पोखरे के किनारे ले गए। वहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों के हैवानियत से युवती बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में युवती को छोड़कर दोनों फरार हो गए। करीब तीन बजे होश आने पर युवती अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।

 

अत्याधिक रक्तस्राव की वजह से परिजन तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला अस्पताल लाकर युवती का उपचार कराया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराने के साथ तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed