{"_id":"663682d142b2d4c53d04a374","slug":"betrayal-of-girls-who-left-home-angry-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-547181-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर से नाराज होकर निकली युवतियों के साथ हो रहा विश्वासघात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर से नाराज होकर निकली युवतियों के साथ हो रहा विश्वासघात
विज्ञापन
फोटो
-
- नौकरी, खाने पीने लालच देकर दरिंदे कर रहे हैवानियत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आजमगढ़ की युवती के साथ सहजनवां में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घर से भागी युवती दरिंगी का शिकार हुई। यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें ऐसा हुआ है। इससे पहले भी घर से नाराज होकर निकली युवतियां गलत हाथ में पड़कर विश्वासघात का शिकार हुई हैं। सड़क पर घूम रहे फरेबी ऐसी ही युवतियों की तलाश में लगे रहते हैं। दूर से ही चेहरा देख भाप लेना इन्हें आता है।
खासतौर पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आस-पास ऐसे लोग घूमते रहते हैं। कहीं से भी गुम होकर या फिर नाराजगी की वजह से आए लोगों को यह शिकार बनाते हैं। पुलिस की मानें तो कई केस में ऐसा देखा गया है कि घर से नाराज होकर निकली युवतियां आसानी से नौकरी और खाने के चक्कर में अंजान की बातों में फंस जाती हैं।
समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हुआ है : प्रो. संगीता
डीडीयूजीयू के समाज शास्त्र की प्रो. संगीता पाण्डेय ने बताया कि परिवार सभी सदस्यों के लिए भावनात्मक सहयोग एवम सुरक्षा की दृढ़ व्यवस्था प्रदान करता है। जब घर से नाराज होकर लड़कियां निकलती हैं तो वे इस आलंबन से वंचित हो जाती हैं। वे अपराधी, अनेकों प्रकार के प्रलोभन देने वाले लोगों के बहकावे में आकर दुष्कर्म जैसी घटनाओं का शिकार हो जाती हैं। वर्तमान समाज में नैतिक मूल्यों का जो पतन हुआ है उसके कारण घर से नाराज युवतियों की वास्तविक मदद करने वाले शायद ही कुछ लोग मिले, अधिकांश शोषण के अवसर की ताक में रहते हैं और इन युवतियों को अपने चंगुल में फंसा लेते हैं। असुरक्षित युवतियां यौन हिंसा का शिकार हो जाती हैं। ऐसे लोग अक्सर एक गैंग या गिरोह के रूप में भी कार्य करते हैं। समाज में सुरक्षा व्यवस्था की कमी भी इस तरह के अपराधों को प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन
केस 1
बिहार की किशोरी से दरिंदगी
वर्ष 2023 अप्रैल माह में भाभी की डांट से नाराज होकर बिहार से आई 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। बिहार की नाबालिग को रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक मिला। खाना और पैसा देने का लालच देकर किशोरी को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पचपेड़वा में स्थित दोस्त के घर ले गया। वहां पर दोस्तों के साथ मिलकर तीन दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर दरिंदगी की। इस मामले में राजू हुसैन, कुष्णा साह और संतोष राजभर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
केस 2
महाराजगंज की युवती से गैंगरेप
महाराजगंज की युवती किसी बात से नाराज होकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास आकर रूकी। सात सितंबर 2022 की रात एक युवक उसे खाने पीने की लालच देकर धर्मशाला पुल के नीचे ले गया। वहां पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। लहूलुहान हालत में युवती जीआरपी थाना पहुंची थी। इस केस में केवल 16 माह में तीनों आरोपियों को 30 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई।