फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Betiahata hospital sealed due to Woman found corona positive in Lucknow

कोरोना पॉजिटिव महिला ने गोरखपुर के इस अस्पताल में कराई थी जांच, अब प्रशासन ने किया सील

Tue, 19 May 2020 11:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 May 2020 11:41 PM IST
सार

  • महिला की बेतियाहाता स्थित एक अस्पताल में हुआ था ईसीजी
  • एसपीजीआई में महिला को लगाया गया है पेसमेकर
  • बरगदवां में महिला के संपर्क वालों की हो रही तलाश

विज्ञापन
Betiahata hospital sealed due to Woman found corona positive in Lucknow
- फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर के बरगदवां निवासी हृदय रोगी महिला की रविवार को एसपीजीआई लखनऊ में ऑपरेशन के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके गोरखपुर के बेतियाहाता में एक निजी अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है।

विज्ञापन


महिला का ईसीजी बेतियाहाता स्थित निजी अस्पताल में हुआ था। साथ ही डॉक्टर और उनकी पूरी टीम को होम क्ववारंटीन करा दिया गया है। महिला के संपर्क में आने वालों लोगों की तलाश भी बरगदवां में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई), लखनऊ में बिना कोरोना संक्रमण की जांच के गोरखपुर के बरगदवां की रहने वाली एक महिला को पेसमेकर लगा दिया गया। पेसमेकर लगने के बाद तत्काल जांच रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल को किया गया सील

इसके बाद एसपीजीआई में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि महिला का गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित एक निजी अस्पताल में ईसीजी हुआ था। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।

महिला की ईसीजी होने के दौरान कितने मरीज भर्ती थे, इलाज करने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि निजी अस्पताल को सील कर दिया गया है।

महिला के साथ दो लोग थे, उन्हें तथा एसपीजीआई में पेसमेकर लगाने वाले डॉक्टर को वहीं क्वारंटीन करा दिया गया है। महिला को कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके संपर्क में रहे गोरखपुर के लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed