फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Belipar resident doctor died in Lucknow

गोरखपुर: बेलीपार की रहने वाली डॉक्टर की लखनऊ में मौत, गांव में छाया मातम

Mon, 26 Jun 2023 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महावीर छपरा।
अमर उजाला ब्यूरो, महावीर छपरा। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

काजल चौरसिया आजमगढ़ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद लखनऊ मेडिकल काॅलेज में रेजिडेंट डाॅक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थी। 18 जून को तबीयत खराब हो गई। उसे वहीं पर भर्ती कराया। छह दिन बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Belipar resident doctor died in Lucknow
डॉक्टर बिटिया काजल चौरसिया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में भौवापार की डॉक्टर बिटिया काजल चौरसिया की शनिवार देर रात लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वह मेडिकल काॅलेज लखनऊ में ही रेजिडेंट डाॅक्टर के पद पर तैनात थीं। युवा होनहार बिटिया के मौत की खबर से घरवालों सहित गांव में दुःख का माहौल है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार थाना के भौवापार गांव की होनहार बिटिया काजल चौरसिया (25) पुत्री गणेश प्रसाद चौरसिया पिछले वर्ष आजमगढ़ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद लखनऊ मेडिकल काॅलेज में रेजिडेंट डाॅक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थी। 18 जून को तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मानीराम-माधोपुर बांध का हाल: चूहों ने खोखला कर डाला बांध, जरा चूके तो गाड़ी समेत गड्ढों में समा जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे वहीं पर मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। छह दिन बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। डाॅक्टर बिटिया की असामयिक मौत पर एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, डाॅ. धीरेन्द्र सिंह, आलोक शुक्ल, कन्हैयालाल गुप्ता, ग्राम प्रधान धनंजय सिंह,डाॅ. रजनीश त्रिपाठी, पारस नाथ चौबे, अखिलेश गिरी, देवीलाल, मुन्नी लाल निषाद सहित गांव के लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

काजल चौरसिया आजमगढ़ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद लखनऊ मेडिकल काॅलेज में रेजिडेंट डाॅक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थी। 18 जून को तबीयत खराब हो गई। उसे वहीं पर भर्ती कराया। छह दिन बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed