फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BEd seats not filled in pool counseling, now there will be direct admission

Gorakhpur: पूल काउंसिलिंग में नहीं भरीं बीएड की सीटें, अब होगा सीधा प्रवेश

Tue, 15 Nov 2022 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Nov 2022 12:31 PM IST
सार

स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा महामंत्री डॉ. सुधीर राय ने कहा कि पूल काउंसिलिंग में मात्र 32 सीटों के भरने से कॉलेजों के प्रबंधकों को निराशा हाथ लगी है। अब सीधे प्रवेश का अवसर मिला है, उम्मीद है कि विद्यार्थी प्रवेश को लेकर रुचि दिखाएंगे।

विज्ञापन
BEd seats not filled in pool counseling, now there will be direct admission
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएड में प्रवेश को लेकर प्रदेश स्तर पर चल रही पूल काउंसिलिंग भी शनिवार को समाप्त हो गई। लेकिन, विद्यार्थियों के रुचि न लेने के चलते गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 101 कालेजों की 1194 सीटें खाली रह गईं हैं। पूल काउंसिलिंग से महज 32 सीटों को भरने में ही सफलता मिल सकी है। वहीं, ईडब्लूएस कोटे की 950 सीटों में से 695 सीटें अब भी खाली है। अब कॉलेजों को 22 से 25 नवंबर तक सीधे प्रवेश लेने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में शहर के सभी कालेजों की सामान्य सीटें पहले ही भर चुकी थीं। ग्रामीण इलाकों के कॉलेजों में पूल काउंसिलिंग से सीटों के भरने की उम्मीद थी। लेकिन, पूल काउंसिलिंग में छात्रों के कम प्रवेश लेने से निराशा ही हाथ लगी है। हालांकि, कोरोना काल के चलते बीते सत्रों में शहर के भी कई कालेजों की बीएड सीटें नहीं भर सकी थीं। उनके लिए यह सत्र अच्छा रहा है क्योंकि शहरी क्षेत्र वाले कॉलेजों में बीएड की सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन


सीधे प्रवेश में एकमुश्त जमा करना होगा शुल्क
पूर्व निर्धारित नियम के अनुसार कॉलेज अब अपने स्तर से बीएड में सीधे प्रवेश ले सकेंगे। सीधे प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश के दौरान बीएड प्रथम वर्ष के लिए निर्धारित 51 हजार 250 रुपये फीस एकमुश्त जमा करनी होगी। सीधे प्रवेश भी उन्हीं अभ्यर्थियों का लिया जा सकेगा, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा की दोनों पालियों में हिस्सा लिया था और उन्हें कोई न कोई रैंक आवंटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा महामंत्री डॉ. सुधीर राय ने कहा कि पूल काउंसिलिंग में मात्र 32 सीटों के भरने से कॉलेजों के प्रबंधकों को निराशा हाथ लगी है। अब सीधे प्रवेश का अवसर मिला है, उम्मीद है कि विद्यार्थी प्रवेश को लेकर रुचि दिखाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed