फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   become victim of fraud in name of placement in employment fair

Gorakhpur: रोजगार मेले में प्लेसमेंट के नाम पर हो सकते हैं ठगी के शिकार, जारी किया गया अलर्ट

Wed, 01 Nov 2023 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Nov 2023 02:40 PM IST
सार

अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह की जानकारी के लिए डूडा पीएमएवाई के हेल्पलाइन नंबर 9451131473 पर काॅल करें। डूडा कार्यालय नगर निगम में कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जानकारी ली जा सकती है। कार्यालय आने पर अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं।
 

विज्ञापन
become victim of fraud in name of placement in employment fair
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

वृहद रोजगार मेले के नाम पर प्लेसमेंट दिलाने का झांसा देकर जालसाज ठगी का शिकार बना सकते हैं। कुछ लोग अभ्यर्थियों को बुलाकर उनके मूल प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों के साथ 500 रुपये जमा कराकर नगर निगम में नियुक्ति दिलाने का दावा कर रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई के लिए डूडा के परियोजना अधिकारी विकास सिंह की ओर से पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


22 अक्तूबर को एमएमएमयूटी परिसर में वृहद रोजगार मेला लगा था। इसके नाम पर प्लेसमेंट दिलाने के बहाने ठगी करने वाले जालसाज सक्रिय हो गए हैं। वह सोशल मीडिया के जरिये युवक और युवतियों से मूल प्रमाण पत्रों, अंक पत्रों के साथ 500 रुपये जमा करके नगर निगम में नियुक्ति दिलाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी का कहना है कि रोजगार मेले में पंजीकृत या शामिल हुए अभ्यर्थियों से कोई इस तरह की बात करे तो संबंधित कंपनी के कार्यालय के बारे में सेवा योजन कार्यालय/डूडा कार्यालय/नगर निगम कार्यालय से संपर्क कर सही जानकारी जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में कोई व्यक्ति फोन करके आवास, द्वितीय/तृतीय किश्त दिलाने के नाम पर पैसे मांगे तो उसकी बातों में न आएं। लाभार्थियों को लखनऊ या दिल्ली मुख्यालय से फोन करके कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे फोन आने पर अपने आधार, बैंक खातों से जुड़ी कोई जानकारी साझा न करें। मौके पर जांच के लिए जाने वाले सर्वेयर और अवर अभियंता का नाम और मोबाइल नंबर नोट कर लें। अधिकृत अवर अभियंता और सर्वेयर के अलावा किसी को जांच के लिए नहीं भेजा जाता है।

हेल्प लाइन नंबर पर करें संपर्क
अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह की जानकारी के लिए डूडा पीएमएवाई के हेल्पलाइन नंबर 9451131473 पर काॅल करें। डूडा कार्यालय नगर निगम में कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जानकारी ली जा सकती है। कार्यालय आने पर अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed