फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Battle of IMA brought color..GDA made preparations to break the seal

Gorakhpur News: रंग लाई आईएमए की लड़ाई..जीडीए ने सील तोड़ने की तैयारी कराई

Fri, 16 Jun 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Battle of IMA brought color..GDA made preparations to break the seal
रंग लाई आईएमए की लड़ाई..जीडीए ने सील तोड़ने की तैयारी कराई
— उपाध्यक्ष के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम जीडीए के सहायक अभियंता ने सील किए गए परिसर की पैमाइश की
विज्ञापन




— आईएमए ने जीडीए का जताया आभार



संवाद न्यूज एजेंसी







गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सदस्यों ने बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उपाध्यक्ष से दाउदपुर स्थित डॉ. संतोष शंकर रे के अस्पताल की सील खोलने की मांग उठाई। उपाध्यक्ष ने 100 वर्ग मीटर ओपीडी के लिए क्लीनिक खोलने की अनुमति दे दी। उपाध्यक्ष के निर्देश पर जीडीए के सहायक अभियंता ने डॉ. रे की क्लीनिक की मापजोख की। शुक्रवार को ताला खुलने उम्मीद जताई जा रही हैै।



आवासीय मानचित्र पर बने भवन का व्यावसायिक उपयोग करने की शिकायत पर जीडीए ने कार्रवाई की थी। मंगलवार को जीडीए की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इसकी जानकारी होने पर आईएमए ने नाराजगी जताई। बुधवार को जीडीए सचिव से मिलकर सील खोलने की अपील की, लेकिन उन्होंने कहा कि जब उपाध्यक्ष लौटेंगे तो बात होगी। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे के बाद आईएमए के सदस्य जीडीए उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। बताया कि इस कार्रवाई से डॉक्टरों में नाराजगी है। इसके बाद जीडीए वीसी में 24 घंटे में अस्पताल का सील खुलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ. इमरान अख्तर, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. आरपी शुक्ला, डॉ. वाई सिंह, डॉ रीतेश कुमार आदि के अलावा नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र पुर्णेंदू शुक्ला, नीरज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नवोदयन मौजूद रहे।
विज्ञापन


0000

आईएमए की पहल पर जीडीए वीसी ने सकारात्मक पहल दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर सील खुलवाने की बात कही है। इस पर आईएमए ने राहत की सांस ली है। जीडीए प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। वार्ता काफी सकारात्मक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अमित मिश्रा, सचिव, आईएमए

0000

आईएमए की पहल पर नियमानुसार क्लीनिक खोलने की अनुमति जीडीए उपाध्यक्ष ने दी है। उम्मीद है कि शुक्रवार को ओपीडी चलेगी।

डॉ. संतोष शंकर रे

0000

आईएमए के सदस्य मिलने आए थे। नियमानुसार सील खोलने के लिए सहायक अभियंता को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई गई है। प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी।

महेंद्र सिंह तंवर, जीडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed