{"_id":"6317c17e1756f23acb34b721","slug":"basti-news-outpost-in-charge-wife-and-son-body-found-hanging-in-the-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News : चौकी इंचार्ज की पत्नी और बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News : चौकी इंचार्ज की पत्नी और बेटे का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Wed, 07 Sep 2022 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 03:24 AM IST
सार
Basti News : मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद के अलावा कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है मगर इसकी वजह अभी किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली के सिविल लाइंस पुलिस चौकी के प्रभारी रिजवान खां की 32 वर्षीय पत्नी रईसा और 10 वर्षीय बेटे शोएब का खौरहवा स्थित किराए के मकान में फंदे से लटका शव मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई। एसआई के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला।
विज्ञापन
बगल में खिड़की की तरफ से देखा तो दूसरी तरफ के जंगले के सरिए में नायलान की रस्सी से मां बेटे को लटका देखकर शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। ड्यूटी पर बाहर गए रिजवान भी सूचना पाकर पहुंच गए। मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद के अलावा कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को फंदे से उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है मगर इसकी वजह अभी किसी को नहीं पता।
विज्ञापन