फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basic Education Department summoned details of enrolled students in gorakhpur

परिषदीय स्कूलों के नामांकन में नहीं होगा घालमेल, प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा ब्योरा

Tue, 13 Jul 2021 09:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Jul 2021 09:29 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकित विद्यार्थियों का ब्योरा किया तलब।

विज्ञापन
Basic Education Department summoned details of enrolled students in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर में परिषदीय स्कूलों के कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के नामांकित विद्यार्थियों का ब्योरा बेसिक शिक्षा विभाग ने तलब किया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में गलत नामांकन दिखाकर बच्चों को पोशाक (यूनिफॉर्म), जूता-मोजा आदि योजनाओं में दी जाने वाली धनराशि के बंदरबांट को रोकने के लिए धनराशि को सीधे छात्रों के अभिभावकों के खातों में भेजने की तैयारी की है। वहीं वर्ष 2021-22 में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के स्कूलों में पंजीकरण की प्रामाणिक सूचना भी मांगी है।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा (महानिदेशक) विजय किरन आनंद ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिए हैं। कहा है कि प्रेरणा पोर्टल पर 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार राजकीय, परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, व अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की छात्र पंजिका की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड कराएं। दी गई जानकारी ठीक है या गलत, इसके लिए शासन स्तर पर गठित टीम जांच करेगी। 
विज्ञापन


छात्र संख्या में अंतर मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मांगी गई सूचना 17 जुलाई तक पोर्टल पर अपलोड करनी है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि मांगी गई सूचना देने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा ब्योरा
विद्यालयवार व कक्षावार छात्र संख्या अंकित करने के लिए प्रेरणा पोर्टल के शिक्षक लागइन पर स्टूडेंट काउंट माड्यूल के जरिये सूचना अपलोड करनी होगी। माड्यूल में प्रधानाध्यापकों द्वारा 31 मार्च 2021 को अध्ययनरत विद्यार्थियों की कक्षावार संख्या दर्ज की जाएगी तथा इसका प्रमाणीकरण भी होगा। प्रधानाध्यापकों द्वारा दर्ज की गई सूचना का खंड शिक्षाधिकारी परीक्षण करेंगे। इस कार्य की समीक्षा रोजाना महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed