फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baroda UP Bank: Sudhir Kumar Pandey Officers Association, Santosh Kumar Singh elected president

बड़ौदा यूपी बैंक : सुधीर कुमार पांडेय अधिकारी संघ, संतोष कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

Mon, 25 Jan 2021 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Baroda UP Bank: Sudhir Kumar Pandey Officers Association, Santosh Kumar Singh elected president
बड़ौदा यूपी बैंक : सुधीर कुमार पांडेय अधिकारी संघ, संतोष कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

गोरखपुर। बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी संगठन और बड़ौदा यूपी बैंक कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार की देर रात हुआ। इसमें सुधीर कुमार पांडेय को अधिकारी संघ और संतोष कुमार सिंह को कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया है। यह दोनों संगठनों का पहला संयुक्त अधिवेशन है। इसमें नई कार्यकारिणी गठित की गई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा, जिस उद्देश्य से ग्रामीण बैंकों की स्थापना हुई थी, उन्हें पूर्ण करने के लिए और कोशिश करने की जरूरत है।
विज्ञापन

क्योंकि अब भी अधिकांश ऋण निर्धन, जरूरतमंदों की बजाए धनाढ्यों को दिए जा रहे हैं। अगर एनपीए का आकलन करें तो एक प्रतिशत से भी कम राशि हुई है जो निर्धनों को दी गई है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष राधेकृष्ण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौदा यूपी बैंक अधिकारी संगठन की कार्यकारिणी
मुख्य संरक्षक शिवाजी सिंह, संरक्षक के. शंकरेंदु उपाध्याय, आरएन मल्होत्रा, विनय लाल श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बैकुंठ गुप्ता, योगेंद्र सिंह चौहान, दीप्ति उत्तम, महामंत्री डीपी सिंह, कार्यकारी महामंत्री जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, सह कोषाध्यक्ष श्रवण तिवारी, संगठन मंत्री अशोक सिंह, सह संगठन मंत्री सुधीर मौर्या, अखिल त्रिपाठी, गणेश सिंह, प्रधान कार्यालय प्रतिनिधि अजय किशोर, अतुल आजाद, कार्यालय सचिव अंशुमान मिश्र, खेलकूद प्रचार मंत्री सुनील नारायण ।

बड़ौदा यूपी बैंक कर्मचारी संघ
अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अंशुलिका शुक्ला, अंकित कुमार, रईस अहमद, अर्पित निगम, उप महामंत्री सौरभ सिंह, कोषाध्यक्ष अविनाश सोनी, संगठन मंत्री सतीश, मनीष, विष्णु जायसवाल, विजय प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री रजनीश राय, नवीन शर्मा, शिशुपाल, नेहा चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed