{"_id":"6080043653f7b600f800c2ab","slug":"banking-work-will-be-done-from-10-am-to-2-pm-in-all-banks-from-tomorrow-to-may-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: आज से चार घंटे खुलेंगे बैंक, जानिए कब से कब तक होंगे बैंकिंग कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: आज से चार घंटे खुलेंगे बैंक, जानिए कब से कब तक होंगे बैंकिंग कार्य
Thu, 22 Apr 2021 08:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:30 AM IST
सार
आज से 15 मई तक सभी बैंकों में 10 बजे से दो बजे तक बैंकिंग कार्य होंगे। 50% स्टाफ के साथ होगा बैंकों में कामकाज होगा। चार बजे बैंक शाखाएं बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
बैंक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से सभी बैंकों में सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक ही बैंकिंग कार्य होंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य स्तरीय बैंकर समिति ने यह निर्णय लिया है।
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्णय के अनुसार 22 अप्रैल से 15 मई तक बैंकों में कामकाज की अवधि दो घंटे घटाकर 10 बजे से चार बजे के स्थान पर 10 बजे से दो बजे तक कर दिया गया है। अब सिर्फ जमा, नकदी निकासी, चेक क्लीयरिंग एवं सरकारी लेनदेन जैसी न्यूनतम बैंकिंग सेवाएं ही बैंक शाखाओं में दी जाएंगी। वहीं बैंक में सिर्फ 50% कर्मचारियों को ही आने की अनुमति दी गई है। 50 प्रतिशत स्टाफ क्षमता से ही बैंकों में कामकाज होगा।

- 22 अप्रैल से 15 मई तक 10 बजे से दो बजे तक होगा बैंकिंग कामकाज।
- चार बजे बंद हो जाएंगी बैंक शाखाएं
- 50% स्टाफ के साथ होगा बैंकों में कामकाज
- डिजिटल बैंकिंग सहित अन्य सभी वैकल्पिक चैनल पूर्ववत कार्य करते रहेंगे।
- ग्राहकों को केवल नकदी जमा, निकासी, चेक क्लीयरिंग और सरकारी लेनदेन जैसी न्यूनतम आवश्यक बैंकिंग सेवाएं ही प्रदान की जाएगी।
सीमित कार्यावधि में भी एसबीआई ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी बेहतरीन बैंकिंग सेवाएं: पीसी बरोड़
भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने कहा कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्णय के अनुसार गुरुवार से बैंकिंग काम केवल सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक ही होगा।
स्टेट बैंक द्वारा सभी शाखाओं में इस संबंध में विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि ग्राहकों को स्टाफ की उपलब्धता के अनुसार आसानी से न्यूनतम बैंकिंग सेवाओं के अलावा अन्य बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में ग्राहकों के लिए स्टेट बैंक का ऐप एसबीआई योनो एक रामबाण साबित हो सकता है क्योंकि इस एप में सभी बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। यहां तक कि एटीएम कार्ड को संक्रमण से बचने के लिए योनो कैश द्वारा बिना एटीएम कार्ड के ही नकदी निकासी की जा सकती है।
बरोड़ ने कहा कि हमने हाल ही में स्टेट बैंक से जुड़ने वाले नए ग्राहकों के लिए एसबीआई योनो एप द्वारा घर बैठे वीडियो केवाईसी द्वारा तुरंत बचत बैंक खाता खोलने की सुविधा प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्टेट बैंक के सभी वैकल्पिक डिलीवरी चैनल जैसे करंसी चेस्ट,एटीएम, साइबर सिक्योरिटी, क्लियरिंग हाउस, बैंक ट्रेजरी से जुड़े सभी कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे। यदि जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोई नया आदेश जारी करता है तो बैंक द्वारा उसके अनुसार कार्रवाई करेगा।