फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bank will help in getting PF money after company closed

बंद हो गई है कंपनी तो पीएफ का पैसा दिलाने में मदद करेगा बैंक, जानिए कैसे

Tue, 13 Oct 2020 11:26 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 11:26 AM IST
सार

  • कंपनी बंद होने या निष्क्रिय खातों से पैसों को निकालने में होती है दिक्कत
  • पीएफ खाताधारकों के दस्तावेज की जांच के बाद आसानी से मिलता है पैसा

 

विज्ञापन
Bank will help in getting PF money after company closed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोई कंपनी यदि अचानक बंद हो जाए और उसके कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) खाते का पैसा फंस जाए तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीएफ खाते में फंसे पैसों को दिलाने में बैंक मदद करेगा।

विज्ञापन


पुरानी कंपनी बंद होने के बाद अगर पीएफ खाताधारक पैसा नई कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं कराता या इस खाते में तीन वर्ष तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ तो तीन साल बाद खाता खुद ही बंद हो जाएगा। इसके बाद ईपीएफओ के निष्क्रिय खातों से जुड़ जाएगा। यही नहीं खाताधारक को अपने खाते से पैसा निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


निष्क्रिय पीएफ खातों से संबंधित क्लेम को निपटाने के लिए जरूरी है कि उस क्लेम को कर्मचारी का नियोक्ता प्रमाणित करें, लेकिन जिन कर्मचारियों की कंपनी बंद हो चुकी है और क्लेम प्रमाणित करने के लिए कोई नहीं हो तो उनके सामने पीएफ के पैसों को निकाल पाना मुश्किल होता है। ऐसे क्लेम को बैंक केवाईसी दस्तावेज के आधार पर प्रमाणित करेंगे। बैंक से दस्तावेज प्रमाणित होने के बाद बंद हो चुकी कंपनी के कर्मचारी को पीएफ का पैसा मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी मंजूरी से मिलेगा पैसा

बैंक से दस्तावेज प्रमाणित होने के बाद सहायक आयुक्त ईपीएफओ या दूसरे अधिकारी राशि के हिसाब से खातों से निकासी या खाता ट्रांसफर की मंजूरी देंगे। 50 हजार रुपये से ज्यादा राशि होने पर पैसा सहायक आयुक्त की मंजूरी के बाद निकलेगा या ट्रांसफर होगा। 25 हजार रुपये से ज्यादा और 50 हजार रुपये से कम राशि होने पर फंड ट्रांसफर या विड्रॉल की मंजूरी अकाउंट ऑफिसर दे सकेंगे। अगर राशि 25 हजार से कम है तो इस पर डीलिंग असिस्टेंट मंजूरी दे सकेंगे।
 
इनमें से कोई एक दस्तावेज जरूरी
आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशनकार्ड, पेनकार्ड

गोरखपुर क्षेत्र के भविष्य निधि संगठन के कर्मचारी आयुक्त मनीष मणि ने बताया कि कंपनी बंद होने के कारण खाताधारक को पीएफ के पैसों को निकालने में दिक्कत आती है। ऐसे में बैंक की मदद से खाताधारक अपने दस्तावेज की जांच कराकर निष्क्रिय खातों में फंसे पीएफ के पैसों को आसानी से निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed