फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bank not tell whose fault loan worth crores given

Gorakhpur News: बैंक ने नहीं बताया किसकी गलती से दिया गया था करोड़ों का कर्ज, खुला जालसाजी का खेल

Fri, 02 Feb 2024 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Feb 2024 12:31 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि बैंक की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इसमें किन बैंक कर्मचारियों की गलती है। बिना बैंक कर्मी के मिलीभगत से ट्रक ड्राइवर को करोड़ों का ऋण देना संभव नहीं लगता है।

विज्ञापन
bank not tell whose fault loan worth crores given
बैंक धोखाधड़ी - फोटो : pixabay

विस्तार

फर्जी दस्तावेज पर आईसीआईसीआई बैंक से 4.45 करौड़ की जालसाजी के मामले में बैंक ने पुलिस को अधूरी जानकारी दी है। अभी अभी तक बैंक ने यह नहीं बताया है कि किसकी गलती से ट्रक ड्राइवर रियाज को ढाई करोड़ रुपये का ऋण दे दिया गया था। पत्र का पूरा जवाब न आने पर अब एसएसपी ने पूरे मामले में आईसीआईसीआई के हेड ऑफिस और आरबीआई को पत्र भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस इस पूरे प्रकरण में उस जालसाज बैंक कर्मी तक पहुंचना चाहती है, जिसकी वजह से इतनी बड़ी जालसाजी की गई है। हालांकि, बैंक की ओर से पुलिस को ये जवाब दिया गया है कि वह जल्द जानकारी देंगे, लेकिन ये जल्द चार दिन में पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


दरअसल, 4.45 करोड़ की जालसाजी में से ढाई करोड़ रुपये का ऋण रियाज के नाम पर दिया गया है, जो रुद्रांश का ट्रक ड्राइवर है और यह पूरी तरह से फर्जी दस्तावेज पर दिया गया है। इसी वजह से पुलिस की ओर से 10 सवाल तैयार करके बैंक को भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रांश की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, दर्ज होंगे सभी केस : एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण में रुद्रांश की हिस्ट्रीशीट खोलने का भी आदेश दे दिया है। पुलिस उसके मुकदमों को खंगालना शुरू कर दी है। पता चला है कि खजनी थाने में भी रुद्रांश के खिलाफ एक केस दर्ज है। इसके अलावा शाहपुर में दो, लखनऊ में एक केस की जानकारी मिली है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि बैंक की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि इसमें किन बैंक कर्मचारियों की गलती है। बिना बैंक कर्मी के मिलीभगत से ट्रक ड्राइवर को करोड़ों का ऋण देना संभव नहीं लगता है। पुलिस साक्ष्यों के साथ जांच को आगे बढ़ा रही है। अगर बैंक ने जानकारी नहीं दी तो हेड ऑफिस और आरबीआई को पत्र भेजकर पूरी जानकारी पुलिस देगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed