{"_id":"600fac797b83bd51f12ff47a","slug":"ban-on-tractor-rally-in-gorakhpur-district-due-to-farmers-protest-in-delhi-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जिले में ट्रैक्टर रैली पर लगा प्रतिबंध, किसान आंदोलन के कारण दो ट्रेनें भी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जिले में ट्रैक्टर रैली पर लगा प्रतिबंध, किसान आंदोलन के कारण दो ट्रेनें भी निरस्त
Tue, 26 Jan 2021 11:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Jan 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर लेकर जाते किसान। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति नहीं है। यहां न तो किसी ने रैली के लिए अनुमति ली है और न ही किसी को अनुमति दी गई है। ऐसे में यदि रैली के लिहाज से शहर की ओर कोई ट्रैक्टर लेकर आएगा तो उसका वाहन सीज दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही मालिक पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। कोई ट्रैक्टर लेकर न निकले इसके लिए लेखपालों एवं चौकीदारों को भी अलर्ट किया गया है। सभी तहसीलों में एसडीएम को निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि जिले में किसी प्रकार की रैली की अनुमति नहीं है। यदि ट्रैक्टर लेकर कोई शहर की ओर आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर तो सीज किया ही जाएगा, संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में आकर किसी तरह की रैली आदि में शामिल न हों।
किसान आंदोलन के चलते दो ट्रेनें निरस्त
किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से 26 जनवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा अमृतसर से 28 जनवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया है।
जयनगर से 26 जनवरी को चलने वाली 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, अमृतसर से चलने वाली 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल तथा जयनगर से चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।