{"_id":"5f3e827d3dfeb841f0367adf","slug":"ban-on-entry-of-vehicles-in-kathmandu-due-to-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी को लेकर काठमांडू में वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, सैकड़ों ट्रक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी को लेकर काठमांडू में वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, सैकड़ों ट्रक फंसे
Thu, 20 Aug 2020 07:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Aug 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर फंसे ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल काठमांडू महानगर पालिका ने काठमांडू क्षेत्र के अंदर भारतीय एवं नेपाली मालवाहक ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिसको लेकर सोनौली सीमा से अतिआवश्यक खाद्य पदार्थो को छोड़कर प्रतिबंध के बाद कई कार्गो वाहनों को काठमांडू के मुख्य प्रवेश बिंदु नागधुंगा में रोक दिया गया है।
विज्ञापन
केवल भोजन, सब्जियां, चिकित्सा, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। बुधवार से रोके गए वाहनों को बृहस्पतिवार 24 घंटे के बाद भी माल खाली करने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
काठमांडू महानगर पुलिस डीएसपी घनश्याम श्रेष्ठ ने बताया कि आवश्यक वाहनों के अलावा अन्य वाहनों को रोक दिया गया है। नागधुंगा में रुके वाहनों को काठमांडू प्रवेश स्थल पर यातायात जाम से जोड़ा गया है। कपड़ा, सीमेंट, प्लास्टिक और अन्य सामग्री ले जाने वाले ट्रकों को रोक दिया गया है। बुधवार की रात से ही हाईवे पर ट्रैफिक जाम और होटलों को बंद करने के कारण ट्रक ड्राइवरों और सह-ड्राइवरों को भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ नेपाल नेशनल ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र श्रेष्ठ ने कहा कि काठमांडू के तय होने पर नागदंग में बिराटनगर, बीरगंज, भैरहवा सोनौली और अन्य इलाकों में लोड किए गए वाहनों को रोकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमेंट, छड़ और अन्य दैनिक आवश्यकताओं वाले ट्रकों को रोक दिया गया है।