फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ban on copying from exam admit card issued in Gorakhpur

Gorakhpur News: नकल करने पर परीक्षा से थी रोक, प्रवेश पत्र हुआ जारी, तीन परीक्षा भी दे डाली

Mon, 06 Mar 2023 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Mar 2023 01:24 PM IST
सार

एलएलबी की छात्रा को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉ की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया और यूएफएम की टीम की संस्तुति पर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी गई। लेकिन, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रा ने परीक्षा फॉर्म भरकर ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर दिया।

विज्ञापन
ban on copying from exam admit card issued in Gorakhpur
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस छात्रा को चतुर्थ सेमेस्टर में नकल के आरोप में पकड़ा गया और उसकी परीक्षा निरस्त की गई थी। उसे पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र दे दिया गया। छात्रा ने तीन परीक्षा भी दे डाली। मामला पकड़ा गया तो अब परीक्षा से रोका गया है।

विज्ञापन


एलएलबी की छात्रा को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में लेबर एंड इंडस्ट्रियल लॉ की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया और यूएफएम की टीम की संस्तुति पर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी गई। लेकिन, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रा ने परीक्षा फॉर्म भरकर ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर दिया। उसके आवेदन की जांच भी नहीं की गई और प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्रा ने पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल भी होने लगी। तीन पेपर के बाद केंद्राध्यक्ष ने मामला पकड़ लिया। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक तीन मार्च को एक पत्र जारी कर परीक्षा से रोकने का आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया कि छात्रा ने तथ्यों को छिपाकर परीक्षा फॉर्म भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, छात्रा को अब परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया है। लेकिन, इस मामले के बाद अब नकल के आरोपित सभी छात्र जांच के दायरे में आ गए हैं, जिनकी परीक्षा को नकल के आरोप में निरस्त किया गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed