फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bag full of silver stolen from bus stopped at dhaba thief caught in CCTV

Gorakhpur News: ढाबे पर रुकी बस से चांदी से भरा बैग चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Wed, 10 Jan 2024 01:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Jan 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Bag full of silver stolen from bus stopped at dhaba thief caught in CCTV
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एम्स इलाके के बहरामपुर फोरलेन स्थित फौजी ढाबे पर खड़ी बिहार जाने वाली बस से आगरा के एक व्यक्ति का बैग चोरी हो गया। बैग में चांदी, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात थे। सीसीटीवी फुटेज में दो कार से आए पांच लोग चोरी करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर एम्स पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आगरा के कम्मू तोला निवासी सैयद एहतराम 14 दिसंबर को बिहार जाने वाली बस से मोतिहारी जा रहे थे। बस आगरा से चलकर फौजी ढाबा पर रुकी थी। बस में सवार एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि बस एक घंटे रुकेगी, वह उतरकर चाय पी लें। पीड़ित उतर गया और चाय पीने लगा। जब वह बस में गए तो बैग गायब था।
विज्ञापन


ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में तीन व्यक्ति बस के अंदर और दो बाहर नजर आ रहे थे। वे बैग लेकर बगल के ढाबे पर खड़ी दो कार से फरार हो गए। पीड़ित जेटी चेन्स फर्म में काम करता है और ऑर्डर पर माल देने बिहार जा रहा था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed