फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baba gorakshnath on Flowers and garlands decorate by public support in Gorakhnath temple

लॉकडाउन: गोरखनाथ मंदिर में देवी-देवताओं को चढ़ाने के लिए नहीं मिल रहा फूल, जानें कैसे की जा रही पूजा

Mon, 06 Apr 2020 04:13 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर
टीपी शाही, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Apr 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Baba gorakshnath on Flowers and garlands decorate by public support in Gorakhnath temple
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला

गोरखनाथ मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है लेकिन देवी देवताओं की पूजा परंपरागत रूप से रोज होती है। इन देवी देवताओं को चढ़ाने के लिए फूल और माला पहले बनारस से आता था लेकिन कोरोना की वजह से अब ऐसा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


मंदिर के सचिव द्वारका तिवारी बताते हैं कि सुबह मंदिर के पुजारी देवी देवताओं की पूजा में 50 माला व करीब 2 बैग फूल, देवी-देवताओं को चढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि सभी देवताओं के गले में माला डाली जाती है, उसके बाद फूलों से उन्हें सजाया भी जाता है। सर्वाधिक फूल गुरु गोरखनाथ  को सजाने में लगता था। पहले माला और फूल बनारस से आता था लेकिन अभी लॉकडाउन की वजह से फूल-माला नहीं आ पा रहा है। हालांकि ठेकेदार को फूल माला लाने के लिए शासन की तरफ से आज्ञा मिला है।
विज्ञापन


ठेकेदार का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से किसान अपने फूलों को बाजार तक पहुंचा ही नहीं पा रहे हैं। ऐसे में फूल नहीं आ रहे हैं। कोरोना जैसी विकट स्थिति आने के बाद मंदिर में लगे कुछ फूल तोड़कर माला बनाया जाने लगा और देवी देवताओं को चढ़ाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब रोज फूलों की समस्या आने लगी तो शहर के तमाम ऐसे उद्योगपति व बड़े लोग हैं जिनके लॉन में भारी संख्या में फूल पत्ती लगे हुए हैं उनसे संपर्क किया गया। इसमें ओम प्रकाश जालान, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, अजीत सरिया व कुछ अन्य लोगों से कहा गया तो उन लोगों के घर में लगे फूलों को तोड़कर अब माला बनाया जाता है। और उन्ही मालाओं व फूलों से देवी देवताओं को सजाया जाता है। इस तरह से हर रोज मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed