{"_id":"645b1d1fbcd15bf8a40cb724","slug":"ba-student-killed-for-protesting-molestation-in-gorakhpur-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर बीए की छात्रा की हत्या, बचाव में आए दिव्यांग चाचा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर बीए की छात्रा की हत्या, बचाव में आए दिव्यांग चाचा को पीटा
Wed, 10 May 2023 10:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 May 2023 10:00 AM IST
सार
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रियंका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां उरुवा थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में सोमवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर बीए की छात्रा प्रियंका (20) के सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
आरोप है कि बचाव में आए दिव्यांग चाचा रामनयन को भी पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बनकटी गांव निवासी राममिलन की बेटी प्रियंका सोमवार की रात में चाचा के घर जा रही थी। इस दौरान गांव का सरवन नशे में पहुंच गया और उसने छेड़खानी शुरू कर दी। प्रियंका ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो आरोपी ने पास में पड़े डंडे से सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सरकारी नर्स और वार्ड ब्वॉय के चक्कर में न आएं, निजी अस्पतालों में कर देंगे सौदा
गंभीर रूप से घायल होकर प्रियंका गिरकर तड़पने लगी। इस बीच शोर सुनकर चाचा रामनयन भी आ गए तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण आ गए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।
आनन फानन प्रियंका को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जाते समय प्रियंका की मौत हो गई। प्रियंका बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।