फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Azamgarh girl misdeeds in Gorakhpur

दरिंदा बना हैवान: चेहरे पर घाव... शरीर पर चोट के निशान, आजमगढ़ की युवती से गोरखपुर में बलात्कार

Fri, 03 May 2024 11:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 May 2024 11:07 PM IST
सार

आजमगढ़ की युवती से गोरखपुर में बलात्कार का मामला सामने आया है। घर से नाराज होकर निकली युवती को युवक ने रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Azamgarh girl misdeeds in Gorakhpur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहजनवां इलाके में आजमगढ़ की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। क्षेत्र के रानूखोर गांव आमी नदी के किनारे आजमगढ़ जिले की युवती जो घर से नाराज होकर निकली थी, उसकी मदद के बहाने युवक ने घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे गांव में जाकर युवती ने घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस और परिजनों को जानकारी दी गई। युवती के चेहरे व शरीर पर चोट लगने के कारण उपचार के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ के जीयनपुर इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब नाराज होकर घर से निकली। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे कि इसी बीच एक युवक रास्ते में मिला। उसने घर पहुंचाने के लिए कहा, फिर बस में बैठाकर गोरखपुर रोड पर लाया। रात में युवक ने कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद एक युवक नदी के किनारे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

गांव में जाकर दरवाजा पीटने लगी युवती
भोर में युवती गांव में पहुंची। वहां घरों का दरवाजा पीटने लगी। जब घर से बाहर निकले लोग तब युवती निर्वस्त्र थी। उसके चेहरे व शरीर पर खरोच के निशान थे। लोगों ने युवती को कपड़े दिए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व युवती द्वारा बताए गये परिजनों के नंबर पर सूचना दी। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले जाकर उपचार के लिए भेज दिया। सूचना पर पिता भी थाने पहुंच गए। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ गीडा अनुराग सिंह, एसओ मदन मोहन मिश्र घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। सीओ गीडा अनुराग सिंह ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed