{"_id":"65c49b9a6cab6277b40189fc","slug":"awadh-express-train-and-satyagrah-express-run-late-due-to-power-block-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: पावर ब्लाॅक के कारण ट्रेनों के समय व स्थान में होगा परिवर्तन, देरी से चलेगी अवध एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: पावर ब्लाॅक के कारण ट्रेनों के समय व स्थान में होगा परिवर्तन, देरी से चलेगी अवध एक्सप्रेस
Thu, 08 Feb 2024 02:45 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:45 PM IST
सार
नरकटियागंज से 09 फरवरी को चलने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी हरिनगर से चलाई जाएगी। बरौनी से 09 फरवरी को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस बरौनी से चार घंटे की देरी से चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल पर नरकटियागंज-चमुआ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या-304 पर कट कनेक्शन कार्य के लिए यातायात एवं पावर ब्लाक लिए जाने के कारण गाड़ियों के समय व स्थान में परिवर्तन किया जाएगा। गोरखपुर से 09 फरवरी को चलने वाली 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज विशेष गाड़ी हरिनगर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
नरकटियागंज से 09 फरवरी को चलने वाली 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर विशेष गाड़ी हरिनगर से चलाई जाएगी। बरौनी से 09 फरवरी को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस बरौनी से चार घंटे की देरी से चलेगी।
यह ट्रेन बरौनी से सुबह 7.20 के बजाय 11.20 बजे शुरू होगी। इसके चलते ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पर शाम सवा पांच बजे के बजाय रात में सवा नौ बजे पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनस से 08 फरवरी को चलने वाली 15274 आनदं विहार टर्मिनस-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनस से तीन घंटे की देरी से चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से शाम साढ़े पांच बजे के स्थान पर रात में साढ़े आठ बजे शुरू होगी। यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पर सुबह सवा दस बजे के स्थान पर दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी।