{"_id":"6497f01d328f896faf0fafa8","slug":"attempted-to-kill-father-for-opposing-molestation-of-girl-student-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: शोहदों ने घर तक पीछा किया, पिता को थाने से दौड़ाया; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: शोहदों ने घर तक पीछा किया, पिता को थाने से दौड़ाया; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Sun, 25 Jun 2023 01:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:13 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के कालीचौरा निवासी आदित्य सोनकर उर्फ गोलू और मच्छरहट्टा निवासी प्रकाश सोनकर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बड़हलगंज में छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को थाने के पास घेरकर जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का मामला सामने आया है। खबर है कि शोहदे पहले तो छात्रा का पीछा करते उसके घर तक पहुंच गए फिर अगले दिन शिकायत करने जा रहे उसके पिता को थाने के पास घेर लिया। उन्हें वहां से दौड़ा लिया। पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के कालीचौरा निवासी आदित्य सोनकर उर्फ गोलू और मच्छरहट्टा निवासी प्रकाश सोनकर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, इलाके की एक 19 वर्षीय युवती के कॉलेज आते-जाते समय शोहदे छेड़खानी करते थे। पहले तो युवती ने इसे नजरअंदाज किया और घरवालों को जानकारी नहीं दी। लेकिन, 20 जून को शोहदे पीछा करते हुए युवती के घर तक पहुंच गए। युवती के पीछे शोहदों को देखकर मौके पर ग्रामीण एकत्र होने लगे। खुद को घिरता देख शोहदे, युवती और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पिता ने लोकलज्जा की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं की। अगले दिन 21 जून को शोहदों ने थाने के पास गोला तिराहे पर युवती के पिता को घेर लिया और जान से मारने की कोशिश की। अपनी कार में छिपकर उन्होंने पुलिस को फोन लगाया, तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। फिर थाने पर पहुंचे पिता ने शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन