{"_id":"64268e2aace0899ced02abdb","slug":"attempt-to-throw-acid-on-passengers-accused-in-custody-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यात्रियों पर तेजाब फेंकने की कोशिश, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यात्रियों पर तेजाब फेंकने की कोशिश, आरोपी हिरासत में
Fri, 31 Mar 2023 01:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा।
अमर उजाला ब्यूरो चौरीचौरा।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:09 PM IST
सार
छपरा-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक यात्री तेजाब लेकर यात्रा कर रहा था। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने इसका विरोध किया। ट्रेन के चौरीचौरा स्टेशन रुकने पर इसका विरोध करते हुए उसे उतर दूसरे डब्बे जाने को कहा। इसी बात पर उसने ट्रेन में बैठे यात्रियों पर तेजाब फेंकने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात में 9:15 बजे छपरा-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक यात्री ने तेजाब फेंकने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छपरा-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक यात्री तेजाब लेकर यात्रा कर रहा था। चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने इसका विरोध किया। ट्रेन के चौरीचौरा स्टेशन रुकने पर इसका विरोध करते हुए उसे उतर दूसरे डब्बे जाने को कहा। इसी बात पर उसने ट्रेन में बैठे यात्रियों पर तेजाब फेंकने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के कांस्टेबल प्रभाकर सिंह सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को ट्रेन से दूर ले गए। फिर ट्रेन जाने के बाद वह भागने का प्रयास करने लगा। आरपीएफ कांस्टेबल ने आरोपी को आसपास के लोगों की मदद से हिरासत में ले लिया। इसके बाद झोले तेजाब नष्ट कर दिया गया। कांस्टेबल ने इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन