{"_id":"622596b30964be2218253c0e","slug":"attempt-to-snatch-rifle-from-forest-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: वन दरोगा से राइफल छीनने की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: वन दरोगा से राइफल छीनने की कोशिश, केस दर्ज
Mon, 07 Mar 2022 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:52 AM IST
सार
वन रक्षक आकाश कुमार कन्नौजिया व वन दरोगा अनिल कुमार सिंह, शनिवार रात हमराहियों के साथ नरीयवा नाले के निकट गश्त पर थे, उस दौरान यह घटना घटी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में अवैध लकड़ी ले जाने के दौरान रोकने पर इलाके के तिनकोनिया रेंज के वन दरोगाओं से शनिवार रात राइफल छीनने की कोशिश की गई। सिपाहियों के विरोध करने पर आरोपित लकड़ी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया निवासी मनु, रामफल, गुन्ना, बुढ़वा और राममिलन सहित कई अज्ञात पर वन संरक्षण अधिनियम, लकड़ी चोरी, हमला करने, राइफल छीनने की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वन रक्षक आकाश कुमार कन्नौजिया व वन दरोगा अनिल कुमार सिंह, शनिवार रात हमराहियों के साथ नरीयवा नाले के निकट गश्त पर थे, उस दौरान यह घटना घटी थी।
विज्ञापन
हुआ यह कि तीन बाइक सवार, सागौन का बोटा (लकड़ी) लेकर जाते दिखाई दिए। वनदरोगा अनिल और आकाश ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे उनसे भिड़ गए।