{"_id":"60199fb98ebc3e34772c720d","slug":"attack-son-gorakhpur-news-gkp3832411110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। क्षेत्र के महमूदपुर गांव में एक पिता ने बेटे से हुुए मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बृजमनगंज सीएचसी ले जाया गया। जहां पर युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवां के महमूदपुर गांव निवासी रामनेवास किसी बात को लेकर बेटे से विवाद में हुआ। जिससे पिता ने नाराज होकर बेटे पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल भेज कर आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।