{"_id":"624d3a73a23fdc7bf92c21b9","slug":"attack-on-gorakhnath-temple-police-went-to-siddharthnagar-with-murtaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में हमला: मुर्तजा को साथ लेकर सिद्धार्थनगर गई थी पुलिस, जिससे बांका खरीदना बताया उस दुकानदार ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में हमला: मुर्तजा को साथ लेकर सिद्धार्थनगर गई थी पुलिस, जिससे बांका खरीदना बताया उस दुकानदार ने किया इनकार
Wed, 06 Apr 2022 12:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:30 PM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमले का आरोपी मुर्तजा कभी अपने परिवार और मां-बाप की शान रहा। पढ़ाई में अव्वल था। जिस मुर्तजा के नाम पर परिवार ही नहीं, रिश्तेदार भी फक्र करते थे, वही अब उससे कोई वास्ता न होने का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस अहमद मुर्तजा अब्बासी को मंगलवार सुबह सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा ले गई थी। मुर्तजा ने बताया कि उसने धारदार हथियार बांका यहीं से खरीदा था, लेकिन दुकानदार ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा से उसने बांका खरीदा था। उसके बताने पर पुलिस उसे लेकर मंगलवार सुबह नेपाल बॉर्डर के पास स्थित अलीगढ़वा पहुंच गई थी। एक दुकान पर वह लेकर गया, लेकिन जिस तरह का हथियार उसके पास से बरामद हुआ था, वहां पर नहीं मिला।
विज्ञापन
दुकानदार ने इस बात से इनकार किया है कि उसकी दुकान से कोई शनिवार को बांका खरीदने आया था। पुलिस अब इसकी जांच गहराई से शुरू कर दी है कि आखिर उसने हथियार कहां से खरीदा था। एटीएस व एसटीएफ की टीम इसकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन