गोरखनाथ मंदिर में हमला: नेपाली युवक मदरसा के लिए मांग रहे चंदा, खुफिया एजेंसियां सतर्क
युवकों ने बताया कि नेपाल में भैरहवा के रहने वाले हैं। मदरसा के लिए चंदा मांग रहे हैं। उनके हाथ में एक रसीद बुक भी थी। नेपाल में मदरसा के लिए गोरखपुर में चंदा क्यों मांग रहे हैं? यह पूछने पर वे असहज हो गए और भाग गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल से आए कुछ युवक शहर में घूमकर मदरसे के लिए चंदा मांग रहे हैं। मंगलवार दोपहर गोलघर में दुकानदारों ने रोककर युवकों से पूछताछ की तो सभी भाग गए। जानकारी होने पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस की टीम ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर दो बजे गोलघर में गांधी आश्रम के सामने करीब 10 युवक घूम रहे थे।
उनके हाथ में चंदे की रसीद थी। नेपाली में बात करने पर दुकानदारों को संदेह हुआ तो उन्होंने रोककर पूछताछ शुरू कर दी। युवकों ने बताया कि नेपाल में भैरहवा के रहने वाले हैं। मदरसा के लिए चंदा मांग रहे हैं। उनके हाथ में एक रसीद बुक भी थी। नेपाल में मदरसा के लिए गोरखपुर में चंदा क्यों मांग रहे हैं? यह पूछने पर वे असहज हो गए और भाग गए।
प्लास्टिक की पिस्टल के साथ युवक पकड़ा गया
गोरखनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंगलवार रात प्लास्टिक की पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा गया। आरोप है कि पुलिस ने उसे जब रोका तो भागने लगा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। दरअसल, आरोपी मुर्तजा के घर से भी एयरगन गन मिला है, इस वजह से जांच कर रही थी लेकिन परिजनों के आने उसे सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, एक युवक मंगलवार की रात नौ बजे स्कूटी पर युवती को बैठाकर ले आया। गेट के पास स्कूटी खड़ी कर अंदर जाने लगा। सुरक्षाकर्मियों के तलाशी लेने पर बाहर जाने लगा। संदेह होने पर सिपाहियों ने युवक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से असली जैसी दिख रही प्लास्टिक की पिस्टल मिली। पूछताछ में युवक ने बताया कि रौब दिखाने के लिए वह प्लास्टिक की पिस्टल लेकर घूमता है। युवक के पकड़े जाते ही साथ में आई युवती छोड़कर चली गई।