फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   police arrested accused for murder in gorakhpur

युवक की हत्या कर शव को जमीन में छिपाया था शख्स, दो माह बाद ऐसे हुआ गिरफ्तार

Mon, 04 May 2020 12:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
police arrested accused for murder in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
चिलुआताल पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे हत्यारोपित जोगिंदर उर्फ़ अंडहवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखविर की सूचना पर रविवार सुबह पकड़ा। वह अपहरण कर युवक की हत्या कर शव को जमीन में छिपाने के मामले में आरोपित था।
विज्ञापन


बीते 1 मार्च को केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। बीते 1 मार्च 2020 को चिलुआताल के सिक्टौर के बेलदारी टोला स्थित एक घर से पुलिस ने जमीन खोद कर छिपाया गया एक 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। उनकी पहचान महराजगंज के पनियरा के मजूरी निवासी जयप्रकाश मिश्रा के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


उनकी पत्नी रीतू की तहरीर पर पुलिस ने चिलुआताल के सिकतौर बेलदारी टोला निवासी राम मिलन चौहान, बहादुर और जोगिंदर के खिलाफ हत्या और शव छिपाने का केस दर्ज किया था। पुलिस को दिए तहरीर में मृतक जयप्रकाश की पत्नी रीतू बताया था कि वो कई वर्षों से गोरखनाथ के लच्छीपुर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 मार्च की सुबह दस बजे चार पहिया गाड़ी से उनके पति के परिचित राम मिलन चौहान, जोगिंदर उर्फ अंडहवा व बहादुर आए और उन्हें गाड़ी में ले गए। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को देर रात उनके मोबाइल पर काल आया। फोन करने वाले ने बताया कि पति की हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर एक बच्ची की सूचना पर आरोपित राममिलन के घर के अंदर जमीन खोद कर शव बरामद किया था। घटना के कुछ दिनों बाद पुलिस ने दो हत्यारोपितो राममिलन और बहादुर को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया था।

पुलिस ने उस समय पर्दाफाश करते हुए बताया था कि जयप्रकाश की आम सोहरत ठीक नही थी। उसके खिलाफ कई केस दर्ज थे। पुलिस के अनुसार चोरी के रकम के बंटवारे के लिए साथियो ने हत्या की थी। तभी से तीसरा आरोपित जोगिंदर फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed