{"_id":"6a627ee5b3590da64b00fc2a","slug":"asked-to-submit-the-block-proposal-at-least-10-weeks-in-advance-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1395860-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 25 जुलाई से प्रस्तावित मेगा ब्लॉक को रेलवे बोर्ड ने नहीं दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 25 जुलाई से प्रस्तावित मेगा ब्लॉक को रेलवे बोर्ड ने नहीं दी मंजूरी
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर कैंट–उनौला डबल रेल लाइन के लिए 25 जुलाई से प्रस्तावित मेगा ब्लॉक को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी है। बोर्ड का कहना है कि कम से कम 10 सप्ताह पहले ब्लॉक का प्रस्ताव भेजें तब उस पर सहमति दी जाएगी, ताकि यात्रियों का आरक्षित टिकट निरस्त न हो।
गोरखपुर से वाल्मीकिनगर तक डबल रेल लाइन बिछाई जानी है। इसी क्रम में गोरखपुर कैंट-उनौला पर प्री नाॅनइंटरलाकिंग (प्री एनआई) और नाॅनइंटरलाकिंग (एनआई) की तैयारी चल रही है। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने 25 से प्री एनआई और 29 व 30 जुलाई को एनआई का प्रस्ताव तैयार किया था। 30 को ही रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) नई डबल रेल लाइन का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल करने वाले थे। इसके लिए प्रशासन ने मेगा ब्लाॅक की मंजूरी रेलवे बोर्ड से मांगी थी। इस दौरान 11 ट्रेनें निरस्त की गई थी। महज चार दिन पहले अनुमति मांगे जाने की वजह से रेलवे बोर्ड ने मंजूरी से देने मना कर दिया।
रेलवे बोर्ड का कहना है कि एक से डेढ़ सप्ताह पहले ब्लॉक लेकर ट्रेनों को निरस्त किए जाने से पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों की यात्रा पूरी तरह से खराब हो जाती है। आदेश आने के बाद अब रेल प्रशासन नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करके भेजेगा।