फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ashutosh murder in love afair, acuesd arest

प्रेम प्रसंग में हुई थी आशुतोष की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2020 05:30 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
ashutosh murder in love afair, acuesd arest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

झंगहा के पिपरहिया निवासी आशुतोष विश्वकर्मा (17) की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने घटना के साठ घंटे के भीतर ही हत्यारोपित चौरीचौरा के लक्ष्मनपुर गुलरबान टोला निवासी संदीप भारती को बृहस्पतिवार की सुबह मोतीरामअड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई चाकू, बाइक बरामद किया है।

विज्ञापन


साथ ही जिस मोबाइल फोन से कॉल कर आशुतोष को बुलाया गया था, उसे भी बरामद कर लिया है। सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा ने बताया कि बीते 21 अप्रैल की सुबह माईधिया पोखर में पिपरहिया निवासी आशुतोष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आशुतोष के पिता कमलेश की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पिता ने तहरीर में बताया था कि अज्ञात युवक ने आशुतोष के मोबाइल फोन पर कॉल कर बुलाया और चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारोपित ने आशुतोष का मोबाइल फोन भी लूट लिया। तभी से पुलिस हत्यारोपित की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आशुतोष के मोबाइल नंबर पर सर्विलांस पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस से पता चला कि आशुतोष के मोबाइल फोन पर कॉल संदीप भारती ने किया था। जिसके बाद थानाध्यक्ष झंगहा अनिल सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदीप भारती को बृहस्पतिवार की सुबह मोतीरामअड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में संदीप ने बताया कि आशुतोष की चाची की बहन से उसका पिछले तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कुछ दिनों से आशुतोष की भी मित्रता चाची की बहन से हो गई थी। जिसकी जानकारी उसे कुछ दिन पूर्व हुई थी। तभी से वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए उसने बीते 21 अप्रैल को कॉल कर आशुतोष को माईधिया पोखर के पास बुलाया।


वह वहां टिकटाक पर वीडियो बना रहा था। पहले उसे समझाने का प्रयास किया कि रास्ते से हट जाए, नहीं मानने पर उसे चाकू से घोंप कर हत्या कर दी। संदीप ने बताया कि उसने आशुतोष के मोबाइल फोन को छीनकर गोर्रा नदी के पास फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed