{"_id":"624fe5ec62dd7241b4567fd0","slug":"asha-worker-dies-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत, खुशी वाले घर में छा गया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौत, खुशी वाले घर में छा गया मातम
Fri, 08 Apr 2022 01:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:06 PM IST
सार
विंदा के तीन लड़की और दो लड़के हैं। छोटे लड़के की एक महीने बाद शादी तय है। घर में इसे लेकर खुशियों का माहौल था और तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के मुहअंवा के पास बृहस्पतिवार को कार की चपेट में आने से बाइक पर बैठी आशा कार्यकर्ता विंदा (55) की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा गांव का ही शख्स घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लुहसी गांव निवासी रामदरस की पत्नी विंदा आशा कार्यकर्ता थी। इनके गांव के ही छोटेलाल प्रजापति की पत्नी को बच्चा पैदा हुआ है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें डिस्चार्ज कराने के लिए विंदा को लेकर छोटेलाल बाइक से स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। अभी वह मुहअंवा गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से कार ने तेजी से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
खुशी वाले घर में छा गया मातम
विंदा के तीन लड़की और दो लड़के हैं। छोटे लड़के की एक महीने बाद शादी तय है। घर में इसे लेकर खुशियों का माहौल था और तैयारी चल रही थी। लेकिन, इसी बीच विंदा की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन