फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   As cold increases children become victims of pneumonia and cold diarrhea.

Gorakhpur: ठंड बढ़ने पर बच्चे होने लगे निमोनिया और कोल्ड डायरिया के शिकार, लगातार भर्ती हो रहे मरीज

Mon, 29 Jan 2024 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Jan 2024 01:37 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बाल रोग संस्थान की ओपीडी में हर दिन निमोनिया, कोल्ड डायरिया आदि से पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। इस मौसम में बच्चों को ठंड से बचाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा।

विज्ञापन
As cold increases children become victims of pneumonia and cold diarrhea.
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करीब एक महीने की ठंड से छोटे बच्चे निमोनिया के शिकार होने लगे हैं। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के 500 बेड बाल चिकित्सा संस्थान में करीब 150 बच्चे इस वक्त भर्ती हैं। इनमें से 15 निमोनिया, 10 तेज बुखार और 10 कोल्ड डायरिया से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


नए साल की शुरूआत के साथ ही ठंड का असर बढ़ गया था। उम्मीद थी कि मकर संक्रांति के बाद से ठंड का असर कम होगा, लेकिन एक सप्ताह में तीन बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे जा चुका है। इसका असर बच्चाें पर अधिक पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह बताते हैं कि इन दिनों तीन साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया और कोल्ड डायरिया के मामले अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बाल रोग संस्थान की ओपीडी में हर दिन निमोनिया, कोल्ड डायरिया आदि से पीड़ित बच्चे आ रहे हैं। अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि इस मौसम में बच्चों को ठंड से बचाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। क्योंकि बच्चे ऐसे मौसम में निमोनिया की चपेट में आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed