{"_id":"62a6bd23ae804e3a2018cd9c","slug":"arrested-for-molesting-ex-girlfriend-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पूर्व प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, 12 दिन पहले युवक की हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पूर्व प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, 12 दिन पहले युवक की हुई थी शादी
Mon, 13 Jun 2022 09:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:59 AM IST
सार
आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और अश्लील वीडियो बनाया, जब युवती शादी का दबाव बनाती तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा देता था। 31 मई को युवक ने शादी कर ली। युवक के इस कदम से नाराज युवती ने पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में शादी के 12 दिन बाद युवक पूर्व प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पूर्व प्रेमिका का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई साल तक दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में काफी दिनों से रहती थी। इसी बीच गांव के ही युवक से प्यार हो गया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और अश्लील वीडियो बनाया, जब युवती शादी का दबाव बनाती तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा देता था।
विज्ञापन
31 मई को युवक ने शादी कर ली। युवक के इस कदम से नाराज युवती ने पुलिस की मदद ली। हरपुर बुदहट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।