फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arrested for harboring accused of kidnapping and killing Balaram

बलराम के अपहरण और हत्या के आरोपितों को शरण देने का आरोपित गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arrested for harboring accused of kidnapping and killing Balaram
बलराम के अपहरण और हत्या के आरोपितों को शरण देने का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। पिपराइच के जंगल धूसड़ के मिश्रवलिया निवासी पांचवीं के छात्र बलराम गुप्ता के अपहरण व हत्या के आरोपितों को शरण देने के आरोप में पुलिस ने गुलरिहा के नरायनपुर निवासी अमर चौहान को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इससे पहले छह जनवरी 2021 को पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित अजय कुमार गुप्ता के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की थी।

जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2020 में जंगल छत्रधारी गांव के मिश्रौलिया टोला निवासी किराना व्यापारी महाजन गुप्ता के बेटे व पांचवी के छात्र बलराम का अपहरण कर लिया गया था। उसके पिता से फोन कर पहले एक करोड़, फिर 50 लाख व बाद में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती देने से पहले ही अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर शव को बोरे में भरकर ताल के किनारे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने जंगल धूसड़, हसनगंज महुआबारी निवासी मुख्य आरोपित अजय कुमार गुप्ता, दयानंद, मुन्ना चौहान, अजय चौहान, सोनू चौहान, निखिल भर्ती, नितेश, रिंकू समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में पता चला था कि अजय चौहान, सोनू चौहान, अजय गुप्ता समेत कई आरोपितों को फरारी के दौरान गुलरिहा के नरायनपुर निवासी अमन चौहान ने अपने घर में शरण दी थी। तभी से अमन फरार चल रहा था। अमन अजय चौहान के मामा का बेटा है। इस संबंध में पिपराइच थानेदार दिनेश मिश्रा ने बताया कि बच्चे के अपहरण व हत्या करने के आरोपित अजय चौहान व सोनू चौहान को अमन ने फरारी के दौरान शरण दी थी। तभी से उसकी तलाश चल रही थी। बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार के जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed