फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest

बाइक लिफ्टर गुल्ली दुबे गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2020 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
arrest
बाइक लिफ्टर गुल्ली दुबे गिरफ्तार
विज्ञापन

छह वर्ष में सौ से ज्यादा बाइक चोरी का है आरोप, एसपी बोले- गैंगस्टर की कार्रवाई होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छह वर्ष में बाइक चोरी का शतक लगा चुके कुख्यात गुल्ली दुबे को कलवारी पुलिस ने सोमवार शाम माझा खुर्द क्षेत्र से धर दबोचा। पकड़े गए अनुज उर्फ गुल्ली दुबे निवासी उमरिया थाना दुबौलिया के पास 12 बोर का तमंचा भी मिला है।
सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष कलवारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआई राजेश कुमार तिवारी की टीम ने उसे पकड़ा है। गुल्ली को कलवारी पुलिस ने गुल्ली को इसी वर्ष 23 जनवरी को क्षेत्र के धोबहट तिराहे से चोरी की बाइक व तमंचा कारतूस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इससे पहले 08 जुलाई 2019 को स्वाट टीम ने कलवारी पुलिस के संयुक्त अभियान में गुल्ली दुबे को क्षेत्र के डकही चौराहे के पास से गिरफ्तार किया था। लालगंज थाने के बनकटी स्थित पेट्रोलपंप पर सेल्समैन से लूट का उस पर आरोप था। उस समय इस बदमाश पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

इस तरह 10 मई 2014 को भी उसे चोरी की बाइक के साथ कलवारी पुलिस ने उसे पकड़ा था। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इसके गिरोह और गुर्गे अब तक सौ से ज्यादा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फिर यह अपने गिरोह के साथ वारदात करने में लिप्त हो जाता है। इसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed