{"_id":"64bed1f574566252610b414f","slug":"arrest-a-criminal-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-250858-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अधिवक्ताओं पर हमले का आरोपी रंगरेजा रेस्त्रां का कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अधिवक्ताओं पर हमले का आरोपी रंगरेजा रेस्त्रां का कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के रंगरेजा रेस्टोरेंट में अधिवक्ताओं से मारपीट व जानलेवा हमला करने के एक आरोपी कर्मचारी को रविवार की रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए आम सभा की बैठक की। इस दौरान मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। पांच सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है, जो रंगरेजा के निर्माण, पार्किंग व अवैध संचालन की जांच करेगी। खबर है कि होटल की ओर से आई तहरीर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल एक हिस्ट्रीशीटर व बाहरी लोगों पर केस दर्ज किया जा सकता है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के सिवान भगवानपुर, कौड़िया निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई की रात में रंगरेजा होटल में खाना पैक कराने गए लोगों से विवाद हो गया था। इस दौरान बीच बचाव में आए अधिवक्ताओं के साथ भी कर्मचारियों ने मारपीट की। कर्मचारियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने अधिवक्ता अविनाश की तहरीर पर रेस्टोरेंट मालिक समेत अन्य लोगों पर डकैती, जानलेवा हमला, बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एक आरोपी को रविवार की रात में गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया।
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में साधारण सभा की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक इस घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही साथ प्रशासन की मिलीभगत से मानक के विपरीत अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे रंगरेजा रेस्टोरेंट की जांच के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में अभिमन्यु पांडेय, भानु प्रताप पांडेय, जितेंद्र धर दूबे, प्रभु दयाल सिंह, रवि प्रकाश शुक्ल, मनोज धर दूबे, राम प्रवेश पांडेय, पद्माकर दत्त तिवारी, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, उमापति उपाध्याय, आशुतोष कुमार मिश्र, राहुल तिवारी, शंकर शरण शुक्ल, सत्येंद्र मल्ल आदि उपस्थित थे।